जरूरी बात: पुराना फोन बेच रहे हैं तो ना करें ये पांच गलती, बाद में सिर्फ पछतावा ही होगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 28 Mar 2024 11:53 AM IST
विज्ञापन
must do these things before selling your old Android smartphone
tech tips - फोटो : अमर उजाला

    एक सर्वे के मुताबिक लोग अब 1-2 साल में अपने फोन को बदल दे रहे हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि मार्केट में हर रोज नए-नए फोन लॉन्च हो रहे हैं जिनमें नए-नए फीचर्स मिलते हैं। पुराने स्मार्टफोन को बेचना अब बहुत ही आसान हो गया है। अब आप घर बैठे अपने पुराने फोन को ऑनलाइन भी बेच सकते हैं, लेकिन फोन बेचने से पहले आपको कई बातों का ध्यान रखना होगा, वरना आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं और यहां तक कि आप फ्रॉड के शिकार भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं..

    whatsapp chat backup
    whatsapp chat backup - फोटो : अमर उजाला

    WhatsApp बैकअप

    पुराने फोन को बेचने से पहले व्हाट्सएप का बैकअप जरूर लें, क्योंकि व्हाट्सएप में तमाम तरह की निजी बातें और चैटिंग रहती हैं। बैकअप लेने का फायदा यह होगा कि जब आप नए फोन में व्हाट्सएप को इंस्टॉल करेंगे तो वहां आपकी चैट रिस्टोर हो जाएगी।

    Sim Card
    Sim Card - फोटो : iStock

    सिम कार्ड और ईसिम

    यदि आप सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो उसे जरूर निकाल लें और यदि ईसिम का इस्तेमाल करते हैं तो ईसिम की प्रोफाइल जरूर डिलीट करें। फोन की सेटिंग से इसे डिलीट किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें