Google पर बनाएं अपना वर्चुअल विजिटिंग कार्ड, यह है तरीका
विज्ञापन

यदि आपको भी इस बात का मलाल है कि आपका नाम गूगल सर्च में नहीं आता है तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि इस खबर में हम आपको गूगल पर वर्चुअल विजिटिंग कार्ड बनाने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं।

सबसे पहले आपको बता दें कि गूगल ने सर्च रिजल्ट में वर्चुअल विजिटिंग कार्ड का फीचर जारी कर दिया है। वर्चुअल विजिटिंग कार्ड बनाने के लिए आपको सबसे पहले अपने गूगल क्रोम ब्राउजर में जाना होगा और Add Me to Search टाइप करना होगा।

इसके बाद सामने आए पहले लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके जीमेल आईडी में मौजूद प्रोफाइल फोटो दिखेगी। इसके बाद आपको उसमें अपनी जानकारी डालनी होगी। ध्यान रहे कि उसमें आप वही जानकारी दें जिन्हें आप सार्वजनिक करना चाहते हैं।
विज्ञापन