Airtel अपने पुराने ग्राहकों को फ्री में दे रहा है 1GB हाई-स्पीड डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 Aug 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
Airtel Offering 1GB High Speed Data and Voice Calling a Free Trial to Inactive Usersaide
Airtel - फोटो : amar ujala

    Airtel अपने ग्राहकों को फ्री में 1 जीबी हाई-स्पीड डाटा देना शुरू कर दिया है। फ्री डाटा के साथ एयरटेल के ग्राहकों को इनकमिंग और आउटगोइंग कॉलिंग की भी सुविधा मिल रही है, हालांकि इस ऑफर की वैधता महज तीन दिनों की है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही एयरटेल ने 49 रुपये और 48 रुपये के रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को फ्री डाटा दिया था।

    रिपोर्ट के मुताबिक Airtel यह फ्री डाटा ट्रायल तौर पर दे रहा है। एयरटेल का यह कदम उन ग्राहकों को लुभाने का एक जरिया है जिन्होंने लंबे से कोई रिचार्ज नहीं कराया है, हालांकि एयरटेल ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: एयरटेल, एक्ट फाइबर, टाटा स्काई और जियो फाइबर के सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान

    ओनलटेक की रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्री डाटा के साथ इनकमिंग और आउटगोइंग की जानकारी कंपनी ग्राहकों को मैसेज के जरिए दे रही है। वहीं कंपनी ग्राहकों से अनलिमिटेड पैक रिचार्ज कराने के लिए भी कह रही है। अभी तक यह भी साफ नहीं है कि कंपनी यह ऑफर कुछ सर्किल में दे रही है या फिर चुनिंदा सर्किल में।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के लिए समुद्र के नीचे बिछी ऑप्टिकल फाइबर केबल का उद्घाटन किया है। इस केबल के चालू होने के बाद अंडमान एवं निकोबार में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट का सपना पूरा होगा और साथ ही व्यापार और पयर्टन को भी बढ़ावा मिलेगा।

    इस लॉन्चिंग के साथ ही एयरटेल ने द्वीप में अल्ट्रा फास्ट 4जी सर्विस शुरू कर दी है। इसी के साथ एयरटेल इस द्वीप में अल्ट्रा 4जी सर्विस लॉन्च करने वाला देश का पहला मोबाइल ऑपरेटर बन गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें