खो गया है स्मार्टफोन? सैमसंग का यह एप बिना इंटरनेट खोजेगा आपका फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 02 Nov 2020 10:09 AM IST
Lost smartphone SmartThings Find app can track down lost Samsung Galaxy devices
SmartThings Find - फोटो : samsung

    खोया हुआ स्मार्टफोन खोजना अपने आप में किसी चुनौती से कम नहीं है। हैरान करने वाली बात यह है कि कई बार स्थानीय पुलिस चोरी के फोन के रिपोर्ट भी नहीं लिखती है। ऐसे में आम आदमी के अपने खोए हुए फोन को भूल जाना ही विकल्प रहता है लेकिन सैमसंग की नई टेक्नोलॉजी खोए हुए फोन को खोजने और डाटा डिलीट करने में काफी मदद कर सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

    SmartThings Find
    SmartThings Find - फोटो : samsung

    दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग ने अपना एक नया एप लॉन्च किया है जिसे स्मार्टथिंग्स फाइंड (SmartThings Find) नाम दिया गया है। यह एप आपके फोन को खोजने में सक्षम है। इसकी खास बात यह है कि यदि आपके फोन में नेटवर्क नहीं है तो भी यह काम करता है, हालांकि गूगल के पास भी Find My Device नाम की ऐसी ही सुविधा है लेकिन यह बिना इंटरनेट काम नहीं करती है।

    SmartThings Find
    SmartThings Find - फोटो : samsung

    सैमसंग के पास पहले से भी फाइंड माय मोबाइल एप नाम की टेक्नोलॉजी है लेकिन SmartThings Find काफी अलग है। स्मार्टथिंग्स स्मार्टफोन के अलावा अन्य डिवाइस को खोजने में भी सक्षम है। उदाहरण के तौर पर आप गैलेक्सी वॉच और गैलेक्सी बड्स को भी इसके माध्यम से खोज सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें