Wi-Fi की दिक्कतों को कहें अलविदा, अपनाएं ये ट्रिक्स

स्मार्टफोन, टीवी, कंप्यूटर और वीडियो गेम कंसोल को Wi-Fi के जरिए इंटरनेट से कनेक्ट किया जा सकता है। मगर Wi-Fi में कुछ दिक्कतें आ जाएं, तो उन्हें इस तरह दूर करें। रोजमर्रा की जिंदगी में हमें वाई-फाई की जरूरत वैसे ही पड़ती है, जैसे बिजली और पानी की। ज्यादातर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स बेसिक मॉडम राउटर देते हैं, जिसके चलते घर के काफी कोने वाई-फाई की जद में नहीं आ पाते।

राउटर को सही जगह पर रखेंः
वाई-फाई राउटर को रखने का सबसे बढ़िया तरीका घर का सेंटर प्वॉइंट है। इससे आपको अपने घर के हर कोने में वाई-फाई के सिग्नल मिलेंगे। साथ ही, आप वाई-फाई के राउटर को अपने आई लेवल या फिर इससे ऊपर के लेवल पर रखने की कोशिश करें, इससे आपका वाई-फाई सिग्नल बेहतर बना रहेगा।

अच्छी रेंज के लिए रिपीटर्सः
कई बार इंटरनेट सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी, जो राउटर देती है, वह अक्सर पूरे घर में वाई-फाई का नेटवर्क नहीं पहुंचा पाता। इसके लिए आप रिपीटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह डिवाइस आपके राउटर से वाई-फाई सिग्नल लेकर उसके कवरेज एरिया को बढ़ा देगी। रिपीटर से कनेक्ट होने के लिए डब्लूपीएस सबसे आसान तरीका है। इसके लिए आपको अपने राउटर के डब्लूपीएस को इनेबल करने के साथ रिपीटर के डब्लूपीएस बटन को ऑन करना होगा।
- 5000 रुपये से भी सस्ते हैं ये 5 धाकड़ स्मार्टफोन्स, एक बार चार्ज करने पर दो दिन से भी ज्यादा चलती है बैटरी
- Google Pixel 4a भारत में 29,999 रुपये में हो सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
- गेमिंग के लिए खास हैं ये टॉप स्मार्टफोन, मिलता है 90 से 120 हर्ट्ज का डिस्प्ले रिफ्रेश रेट
- Xiaomi लॉन्च करेगी इन-डिस्प्ले कैमरा वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन