Laptop Buying Guide: पहला लैपटॉप खरीदने से पहले याद रखें ये तीन बातें, बाद में पछताना नहीं पड़ेगा

आज की फास्ट डिजिटल दुनिया में लैपटॉप काम, मनोरंजन और कम्युनिकेशन के लिए एक आवश्यक डिवाइस है। हालांकि, सही लैपटॉप चुनना एक कठिन काम हो सकता है क्योंकि बाजार में बहुत सारे ऑप्शन उपलब्ध हैं। और इतने सारे ऑप्शन के साथ कन्फ्यूजन होना आम बात है। दरअसल, लैपटॉप खरीदने समय सही, फीचर्स, बैटरी लाइफ, साइज और पोर्टेबिलिटी की जानकारी ध्यान में रखना काफी जरूरी होता है। और यदि आप पहली बार लैपटॉप खरीद रहे हैं तो यह और भी जरूरी हो जाती हैं। चलिए जानते हैं कि लैपटॉप लेने से पहले कौन-कौन सी बातें आपको ध्यान में रखनी चाहिए।

बजट और जरूरत
लैपटॉप खरीदने में पहला कदम अपनी विशिष्ट जरूरतों और उद्देश्य की पहचान करना है। क्या आप एक गेमर हैं, एक प्रोफेशनल हैं जो हाई- परफॉर्मेंस कम्प्यूटिंग की तलाश में हैं, एक छात्र हैं, या कोई ऐसा व्यक्ति है जो मुख्य रूप से वेब ब्राउजिंग और मीडिया कंजम्पशन के लिए लैपटॉप का उपयोग करता है? अपनी आवश्यकताओं को जानने से आपको ऑप्शन को कम करने और अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप लैपटॉप खोजने में मदद मिलेगी। यानी लैपटॉप खरीदने से पहले आपको यह तय करना है कि आप लैपटॉप का इस्तेमाल किस काम के लिए करेंगे। और उसी आधार पर आपको लैपटॉप के लिए बजट तय करना चाहिए।

स्क्रीन साइज
लैपटॉप का स्क्रीन साइज भी बेहद जरूरी चीज है। कई बार हम जल्दबाजी में जरूरत से बड़ा या जरूरत से छोटे स्क्रीन साइज वाला लैपटॉप से लेते हैं और बाद में इसको लेकर दिक्कत का सामना करना पड़ता है। यदि आप स्टूडेंट हैं और लैपटॉप को ज्यादा समय तक कैरी करना होता है तो आपको छोटी स्क्रीन साइज वाला और कॉम्पैक्ट लैपटॉप लेना चाहिए ताकि उसे कॉलेज ले जाने में दिक्कत न हो। वहीं यदि आप ग्राफिक्स, या एडिटिंग के लिए लैपटॉप ले रहे हैं या आप प्रोग्रामिंग करते हैं तो आपको फुल साइज लैपटॉप लेना चाहिए ताकि बड़ी स्क्रीन और बड़े कीबोर्ड की कमी न खले। कोशिश करें कि आप अपने बजट के हिसाब से हाई-रिजॉल्यूशन स्क्रीन वाला लैपटॉप खरीदें, क्योंकि इससे आपका सोशल मीडिया और मनोरंजन का एक्सपीरियंस काफी बढ़ सकता है।
- अब एंड्रॉयड डिवाइस में बिना पासवर्ड मिलेगी हाईटेक सिक्योरिटी, गूगल ने लॉन्च की नई सुविधा
- भारत में अब अलग-अलग कंपनियों के रूप में बिजनेस करेंगी Oppo, OnePlus और Realme!
- Jio, Airtel, Vi: कम कीमत में चाहते हैं लंबी वैधता तो ये हैं आपके लिए बेस्ट प्लान, इनकमिंग कभी बंद नहीं होगी
- 6000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ सैमसंग का यह फोन भारत में लॉन्च, 256GB स्टोरेज भी है