Jio, Airtel, Vi: कम कीमत में चाहते हैं लंबी वैधता तो ये हैं आपके लिए बेस्ट प्लान, इनकमिंग कभी बंद नहीं होगी

पिछले दो साल में टेलीकॉम कंपनियों के प्लान काफी महंगे हुए हैं और यदि यही रफ्तार रही तो फिर से 2016 से पहले वाले दौर में पहुंचने में देर नहीं लगेगी, जब 9 रुपये में 30एमबी डाटा मिलता था। महंगे होते रिचार्ज प्लान ने दो सिम इस्तेमाल करने वालों के लिए मुसीबत पैदा कर दी है। ऐसे लोग महंगे रिचार्ज प्लान से काफी परेशान हैं, क्योंकि उन्हें दो-दो नंबर पर रिचार्ज कराना पड़ रहा, जबकि इस्तेमाल वे एक ही नंबर के रिचार्ज कर पाते हैं। आज हम आपको एयरटेल, जियो और वोडाफोन के ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने एक सिम को चालू रख सकते हैं और कॉलिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप इन प्लान को रिचार्ज कराते हैं तो आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने होंगे और आपको लंबी वैधता भी मिल जाएगी।

रिलायंस जियो का प्लान
जियो के पास तीन ऐसे प्लान हैं जिनसे आप कम पैसे में रिचार्ज कराकर लंबी वैधता हासिल कर सकते हैं। जियो के पास एक 155 रुपये का प्लान है जिसमें 28 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में महज 2 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसमें 300 मैसेज भेजने की सुविधा मिलती है।

जियो के पास दूसरा प्लान 395 रुपये का है जिसमें 84 दिनों की वैधता मिलती है। जियो के इस प्लान में कुल 6 जीबी डाटा मिलता है। कायदे से देखें तो यदि आप कम कीमत में लंबी वैधता वाला रिचार्ज चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट है। इसमें भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1000 मैसेज भी मिलते हैं। जियो के पास एक 1,559 रुपये का प्लान है जिसमें 336 दिनों की वैधता मिलती है। इसमें कुल 24 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में 3,600 मैसेज मिलते हैं।
- 6000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ सैमसंग का यह फोन भारत में लॉन्च, 256GB स्टोरेज भी है
- iPhone List: इन आईफोन में सपोर्ट नहीं करेगा iOS 17
- WWDC 2022: iOS 17 Beta और iPadOS 17 बीटा को कैसे डाउनलोड करें, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- कई घंटे डाउन होने के बाद री-स्टोर हुईं Microsoft की सेवाएं, 18 हजार यूजर्स ने की थी आउटेज की शिकायत