6000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ सैमसंग का यह फोन भारत में लॉन्च, 256GB स्टोरेज भी है
सैमसंग के इस फोन में 6000mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की वायर चार्जिंग का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 6, 5G, ब्लूटूथ v5.3, GPS, Glonass, Beidou और Galileo का सपोर्ट है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है और चार्जिंग के लिए टाईप-सी पोर्ट है।

विस्तार
सैमसंग ने अपने नए फोन Samsung Galaxy F54 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। नया फोन Samsung Galaxy M54 5G का अपग्रेडेड वर्जन है जिसे इसी साल मार्च में लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy F54 5G के साथ Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग है।
Samsung Galaxy F54 5G को 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 27,999 रुपये रखी गई है। फोन को मिटओर ब्लू और स्टारडस्ट सिल्वर कलर में खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy F54 5G की बिक्री आज यानी 6 जून से फ्लिपकार्ट और कंपनी की साइट से शुरू हो गई है।
Samsung Galaxy F54 5G में 6.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जो कि सुपर एमोलेड है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 है। फोन में एंड्रॉयड 13 के साथ One UI 5.1 है। फोन में 5nm Exynos 1380 प्रोसेसर मिलता है। सैमसंग के इस फोन में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलती है।
- iPhone List: इन आईफोन में सपोर्ट नहीं करेगा iOS 17
- WWDC 2022: iOS 17 Beta और iPadOS 17 बीटा को कैसे डाउनलोड करें, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- कई घंटे डाउन होने के बाद री-स्टोर हुईं Microsoft की सेवाएं, 18 हजार यूजर्स ने की थी आउटेज की शिकायत
- WWDC 2023: Apple ने लॉन्च किया iOS 17, बदल जाएगा आईफोन इस्तेमाल का तरीका, जानें इसके टॉप-6 फीचर्स