आपका स्मार्टफोन वॉटरप्रूफ है या वॉटर रेसिस्टेंट है, विस्तार से समझिए

आईफोन 12 में वॉटर रेसिस्टेंस दावों के गलत पाए जाने के कारण इटली में एपल पर 12 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। एपल के दावों को गलत समझा गया या वाकई दावे सही नहीं पाए गए, इस पर बहस जारी रहेगी, लेकिन स्मार्टफोन के संबंध में वॉटर रेसिस्टेंस को ठीक से समझने की जरूरत है। क्या है वॉटरप्रूफ या वॉटर रेसिस्टेंट या फिर वॉटर रिपेलेंट आइए जानते हैं विस्तार से...

वॉटर रेसिस्टेंट
अगर आपका डिवाइस वॉटर रेसिस्टेंट से लैस है, तो इसका मतलब है कि फोन के अंदर पानी का जाना काफी मुश्किल है। कई घड़ियों में इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें पानी की कुछ छींटे पड़ने के बाद भी घड़ी को कोई नुकसान नहीं होता है। इसी तरह वॉटर रेसिस्टेंट से लैस स्मार्टफोन्स पर भी पानी की बूंदें पड़ने से कोई नुकसान नहीं होता। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप अपने फोन को पानी में डालने की भूल करें। वॉटर रेसिस्टेंट का मतलब वॉटरप्रूफ नहीं समझना चाहिए। बेहद कम इलेक्ट्रॉनिक्स सही मायनों में वॉटरप्रूफ होते हैं।

वॉटर रेसिस्टेंट फोन का डिवाइस के लिए आईपी रेटिंग्स का इस्तेमाल होता है। वॉटर रेसिस्टेंस के संदर्भ में रेटिंग एक से नौ तक होती हैं। इनमें नौ सबसे अच्छा माना जाता है। वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग्स केवल कुछ ही कंडीशन्स में लागू होती है और ये दुनिया में नहीं मिलने वाले। आईपी रेटिंग्स को प्रयोगशालाओं में किए गए प्रयोग के आधार पर एक से नौ तक मापा जाता है जबकि दुनियावी माहौल में हालात काफी अलग होते हैं। उदाहरण के तौर पर प्रयोगशाला में फ्रेश वॉटर का उपयोग होता है, जबकि आमतौर पर पानी में कई तरह के सॉल्ट और केमिकल होते हैं। ये रेटिंग्स एक बार बाल्टी में भूल से गिरे फोन को कुछ हद तक बचा सकती है, लेकिन स्विमिंग पुल के अंदर फोटो क्लिक करने की सलाह शायद ही कोई देगा।
- सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश, गुमराह करने वाले ऑनलाइन गेमिंग विज्ञापन पर लगेगी रोक
- जामताड़ा के साइबर ठगों का नया पैंतरा, प्रेत का डर दिखा 7,200 रुपये में बेच रहे जिन्न
- मुफ्त में बदली जाएगी iPhone 11 की डिस्प्ले, ऐसे करें रिप्लेसमेंट के लिए अप्लाई
- Jio और google के सस्ते 4जी स्मार्टफोन को लेकर आई बड़ी खबर