Jio और google के सस्ते 4जी स्मार्टफोन को लेकर आई बड़ी खबर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 05 Dec 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
Jio and Google 4G SmartPhone Launch in India: Jio 4G Smartphone Reportedly Not Launching This Year all you need to know
JIO 4G PHONE (FOR DEMO) - फोटो : SOCIAL MEDIA

    रिलायंस जियो और गूगल के सस्ते 4जी स्मार्टफोन का इंतजार लाखों यूजर्स को है। कुछ महीने पहले ही जियो और गूगल की साझेदारी हुई थी जिसके तहत कम कीमत में 4जी एंड्रॉयड फोन लॉन्च करने की योजना है। अभी तक सामने आई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि इस साल के अंत तक जियो 10 करोड़ सस्ते 4जी स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। यह भी दावा था कि जियो 2,500 रुपये की शुरुआती कीमत में 5जी स्मार्टफोन लाएगा, लेकिन अब लग रहा है कि लोगों को जियो के सस्ते 4जी और 5जी स्मार्टफोन के लिए अभी और इंतजार करना होगा।

    कुछ दिन पहले ही आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जियो और गूगल की डील को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने पिछले महीने ही मंजूरी दी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि जियो और गूगल के सस्ते 4जी फोन इसी साल लॉन्च होंगे लेकिन 91mobiles की एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि जियो और गूगल के सस्ते 4जी स्मार्टफोन की लॉन्चिंग इस साल नहीं होगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फोन की फिलहाल टेस्टिंग हो रही है और इसमें करीब तीन महीने का वक्त लग जाएगा यानी 2021 के मार्च तक फोन की टेस्टिंग पूरी होगी, हालांकि फोन की लॉन्चिंग की सटीक तारीख के बारे में अभी भी किसी को जानकारी नहीं है।

    विज्ञापन

    रिलायंस जियो ने साल 2017 में 1,500 रुपये की कीमत पर दुनिया का पहला 4जी फीचर फोन Jio Phone लॉन्च किया था, हालांकि अब जियो फोन की कीम 699 रुपये हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि जियो फोन की तरह ही कंपनी गूगल के साथ 4,000-5,000 रुपये के बीच एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। बता दें कि जियो ने महज तीन सालों में करीब सात करोड़ स्मार्टफोन बेचे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें