iPhone के 10वें बर्थडे पर जानें इसके 6 सीक्रेट फीचर्स

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 Jun 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
iPhone at 10: Know 6 secrets features of iphone
iphone 10th anniversary

    एप्पल का पहला आईफोन आज ही दिन यानी 29 जून 2007 को लॉन्च हुआ था। आज एप्पल आईफोन का 10वां जन्मदिन मना रहा है। इन 10 सालों में करीब 1 अरब आईफोन की बिक्री हो चुकी है। बता दें कि पहला आईफोन 3जी सपोर्ट वाला था और उस फोन में 2 मेगापिक्सल का कैमरा और 4 जीबी स्टोरेज थी। पहले आईफोन की कीमत $499 यानी करीब 32,163 रुपये थी। तो आइए इस खास मौके पर जानते हैं आईफोन के 6 सीक्रेट फीचर्स।

    iphone 10th anniversary
    iphone 10th anniversary

    सिर हिलाकर आईफोन को कंट्रोल करें

    आप सिर हिलाकर भी अपने आईफोन को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए फोन की सेटिंग में General-Accessibility-Switch Control में जाएं। इसे ऑन करें और एक नया कैमरा स्विच एड करें। फिर लेफ्ट या राइट हेड मूवमेंट सेलेक्ट करें। दूसरे शब्दों में कहें तो इस फीचर से आप होम बटन वाला काम ले सकते हैं

    iphone
    iphone

    बेकार के ऐप आइकन को हाइड करें

    कई यूजर्स को ऐप्पल के कंपास, वॉयस मेमोज, स्टॉक, वीडियो, न्यूजस्टैंग जैसे ऐप की जरूरत नहीं होती है, हालांकि बिना जेलब्रेक किए आप इन्हें डिलीट भी नहीं कर सकते हैं। वैसे आप चाहें तो सफारी ब्राउजर में लॉगिन करके RAG3HACK पर विजिट करें और ‘Hide Apps no Jailbreak’ को चुने और बेकार का ऐप को हाइड कर दें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें