नोकिया 3, 5 और 6 के साथ वोडाफोन दे रहा है एक्स्ट्रा डाटा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 Jun 2017 09:32 AM IST
Vodafone offers upto 9GB extra data with Nokia 3, Nokia 5 and Nokia 6
Nokia Vodafone Partnership

    अगर आपके पास नोकिया का फोन या नोकिया के नए एड्रॉयड फोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। वोडाफोन इंडिया और नोकिया के लिए फोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल ने पार्टनरशिप की घोषणा की है जिसके तहत नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 के यूजर्स को वोडाफोन एक्स्ट्रा डाटा दियाा जा रहा है।

    क्या है नोकिया 3, 5 और 6 के साथ वोडाफोन का ऑफर ?

    Nokia Mobile
    Nokia Mobile

    एचएमडी ग्लोबल और वोडाफोनम इंडिया की पार्टनरशिप के तहत नोकिया 3 और 5 के ग्राहकों को 4 जीबी एक्स्ट्रा 3जी/4जी डाटा मिलेगा। यानी अगर आपके पास नोकिया के इन तीनों फोन में से कोई एक फोन है और आप 1 जीबी का रिचार्ज कराते हैं तो आपको कंपनी 4 जीबी एक्स्ट्रा डाटा देगी। वहीं अगर आपके पास नोकिया 6 है तो आपको 1 जीबी के रिचार्ज पर 9 जीबी एक्स्ट्रा मिलेगा।

    बता दें कि यह ऑफर तीन महीने और मैक्सिमम तीन रीचार्ज लिए है। वहीं, वहीं पोस्टपेड ग्राहकों को Nokia 3 और Nokia 5 के साथ 4 जीबी एक्स्ट्रा डाटा तीन बिलिंग साइकल के लिए मिलेगा, लेकिन शर्त ये है कि कम से कम आपके नंबर पर 1 जीबी डाटा वाला प्लान एक्टिव होना चाहिए। नोकिया 6 के पोस्टपेड यूजर्स को भी 9 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा।

    कंपनी के बयान के मुताबिक यह प्लान सभी सर्किल के लिए होगा, लेकिन वोडाफोन के आईसीआर सर्किल (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर) के ग्राहकों को 2जी स्पीड में डाटा मिलेगा।

    और पढ़ें...