बनाना चाहते हैं अपना एनिमेटेड Facebook Avatar, तो फॉलो करें ये स्टेप्स
विज्ञापन

दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए Facebook Avatar फीचर लॉन्च किया था। यूजर्स इस फीचर के जरिए अपना अवतार डिजाइन कर सकते हैं। साथ ही यूजर्स को अपने डिजाइन किए गए अवतर को मैसेज और कमेंट में शेयर करनी सुविधा भी मिलती है। अगर ऐसे में आप भी अपना फेसबुक अवतार बनान चाहते हैं, तो हम आपको स्टेप बाय स्टेप पूरा तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं...

ऐसे बनाएं अपना फेसबुक अवतार
फेसबुक अवतार बनाने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले-स्टोर और एपल एप स्टोर पर जाकर फेसबुक एप को अपडेट करें।

फेसबुक एप को ओपन करें और राइट साइड में दिए गए तीन बटन पर क्लिक करें।
विज्ञापन