Whatsapp पर ऐसे छिपाएं अपनी पर्सनल चैट, यह है आसान तरीका
विज्ञापन

आज के समय में सभी लोग चैटिंग करने के लिए व्हाट्सएप (Whatsapp) का इस्तेमाल करते हैं। जाहिर है आप भी करते होंगे। आपकी फ्रेंडलिस्ट लिस्ट में कुछ ऐसे कॉन्टेक्ट होंगे, जिनसे आप सीक्रेट चैट करते हैं और आप चाहते हैं कि आपके अलावा उस चैट को कोई और न पढ़ें। इसलिए आज हम आपको यहां एक ऐसा खास तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप अपनी निजी चैट को बिना डिलीट किए छिपा सकेंगे। आइए जानते हैं पूरा तरीका...

एंड्रॉयड यूजर्स ऐसे छिपाएं अपनी पर्सनल चैट
- सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन करें।
- इसके बाद जिस चैट को आप छिपाना चाहते हैं, उस पर थोड़ी देर तक प्रेस करें।
- आपको ऊपर की तरफ आर्काइव ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
- इतना करने के बाद आपकी पर्सनल चैट पूरी तरह से छिप जाएगी।

आईफोन यूजर्स ऐसे छिपाएं अपनी पर्सनल चैट
- डिवाइस में व्हाट्सएप ओपन करें।
- अब जिस चैट को आप छिपाना चाहते हैं, उसको बाई तरफ स्लाइड करें।
- इतना करने के बाद आपको आर्काइव ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
- ऐसा करते ही आपकी पर्सनल चैट छिप जाएगी।
विज्ञापन