काम की बात: आपने जो मेल भेजा वह पढ़ा गया या नहीं, चुटकियों में ऐसे पता लगाएं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 08 Jan 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
How to know when is your gmail read all you need to know in hindi
Gmail - फोटो : सोशल मीडिया

    सोशल मीडिया एप्स पर मैसेज भेजे जाने के बाद जब उसे पढ़ लिया जाता है तो हमें ब्लू टिक से पता चल जाता है कि मैसेज को पढ़ लिया गया है, लेकिन ई-मेल के साथ दिक्कत होती है। ई-मेल पढ़ा गया या नहीं, इसे लेकर बड़ी टेंशन रहती है। आज की रिपोर्ट में हम इसी समस्या का समाधान करने वाले हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आपके द्वारा भेजा गया ई-मेल कितने बजे पढ़ा गया?

    Gmail track
    Gmail track - फोटो : अमर उजाला

    सबसे पहले अपने लैपटॉप या कंप्यूटर के गूगल क्रोम के राइट साइड में ऊपर की ओर दिख रही 3 डॉट पर क्लिक और फिर more tools पर क्लिक करें। अब Extension पर क्लिक करें।

    Gmail Read
    Gmail Read - फोटो : अमर उजाला

    अब आपके सामने एक विंडो खुलेगी, उसके एकदम नीचे जाएं, वहां Get more extensions पर क्लिक करें। अब सर्च बार मेंMailtrack for Gmail & Inbox: Email trackingलिख कर सर्च करें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें