काम की बात: नेटवर्क होने के बाद भी नहीं मिल रही 5G की स्पीड, फोन में कर दें यह सेटिंग, रॉकेट हो जाएगा नेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 16 Dec 2023 09:54 AM IST
विज्ञापन
How To Increase 5g Internet Speed In Mobile On all mobile Network
5G - फोटो : अमर उजाला

    आजकल सभी स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट वाले आ रहे हैं, लेकिन बहुत सारे लोग नेटवर्क की समस्या से परेशान हैं। तमाम टेलीकॉम कंपनियां देश के लगभग सभी शहरों में अनलिमिटेड 5जी सेवा दे रही हैं लेकिन इसके लिए 5जी फोन का होना जरूरी है। यदि आप भी नेटवर्क होने के बाद भी स्लो इंटरनेट से परेशान हैं तो यह खबर आपके काम की है। आज हम आपको एंड्रॉयड स्मार्टफोन में 5जी नेटवर्क की स्पीड बढ़ाने का तरीका बताएंगे।

    5G In india
    5G In india - फोटो : istock

    अगर आपका इंटरनेट स्लो चल रहा है तो सबसे पहले फोन की सेटिंग्स चेक करें। फोन की सेटिंग में नेटवर्क सेटिंग में जाएं और preferred type of network को 5G या Auto सेलेक्ट करें।

    mobile user
    mobile user

    इसके अलावा नेटवर्क सेटिंग्स में Access Point Network (APN) की सेटिंग भी चेक करें, क्योंकि स्पीड के लिए सही APN का होना जरूरी है। एपीएन सेटिंग के मीनू में जाकर सेटिंग को डिफॉल्ट रूप से सेट करें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें