New Update: Google Maps आप आपकी कार की माइलेज भी बढ़ाएगा, ऐसे करें एप में सेटिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 15 Dec 2023 01:39 PM IST
सार

Google Maps का इस्तेमाल इस कदर हो रहा है कि अब लोगों ने एक-दूसरे से एड्रेस पूछना बंद कर दिया है। अब गूगल मैप्स ही सफर में लोगों का हमसफर बन गया है। गूगल मैप्स में कई ऐसी चीजें हैं जो इसे खास बनाती हैं।

विज्ञापन
How to enable fuel saving feature in Google Maps all you need to know in hindi
google maps - फोटो : istock

    विस्तार

    गूगल मैप्स (Google Maps) का इस्तेमाल भारत समेत दुनिया के कई देशों में हो रहा है। Google Maps का इस्तेमाल इस कदर हो रहा है कि अब लोगों ने एक-दूसरे से एड्रेस पूछना बंद कर दिया है। अब गूगल मैप्स ही सफर में लोगों का हमसफर बन गया है। गूगल मैप्स में कई ऐसी चीजें हैं जो इसे खास बनाती हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आपकी गाड़ी का स्पीडोमीटर खराब हो गया है तो आपको परेशान नहीं होना है, क्योंकि गूगल मैप्स में अब स्पीड भी नजर आती है।

    गूगल मैप्स अब इतना एडवांस हो गया है कि अब यह टोल वाले रास्ते के बारे में भी पहले ही जानकारी दे देता है और अब Google Maps मैप्स आपकी गाड़ी का तेल भी बचाएगा। वैसे तो Google Maps ने पिछले साल ही 'fuel-saving' फीचर दिया था लेकिन यह सिर्फ अमेरिका, कनाडा और यूरोप में लाइव था। अब इस फीचर को भारतीय यूजर्स के लिए भी लाइव कर दिया गया है। अब मैप आपको वह रास्ता बताएगा जिससे फ्यूल की बचत होगी।

    विज्ञापन

    गूगल मैप्स में फ्यूल फीचर को कैसे इनेबल करें:

    • अपने गूगल मैप्स एप को ओपन करें।
    • अब प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें।
    • अब सेटिंग में जाएं।
    • अब Route options पर क्लिक करें।
    • इसके बाद Prefer fuel-efficient routes को चुनें।
    • अब इंजन टाइप को सेलेक्ट करें।
    • अब कहां जाना है उस जगह को सर्च करें और डायरेक्शन पर टैप करें।
    • अब नीचे की ओर दिख रहे बार में Change engine type पर क्लिक करें।
    • अब अपनी गाड़ी के इंजन टाइप (पेट्रोल, डीजल, सीएनजी) को सेलेक्ट करें।

    अब गूगल मैप्स आपकी गाड़ी के इंजन के हिसाब से रास्ते बताएगा जिससे तेल की बचत होगी। इस फीचर में इंजन टाइप डिफॉल्ट रूप से पेट्रोल रहता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें