Alert: सरकार ने इस प्रीमियम ब्रांड के फोन के लिए जारी की सिक्योरिटी वार्निंग, तुरंत इंस्टॉल करें अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 15 Dec 2023 10:34 AM IST
सार

CERT-In ने कहा है कि सैमसंग के फोन में कई सारी सिक्योरिटी खामियां हैं जिनका फायदा उठाकर हैकर्स फोन को हैक कर सकते हैं। इसके अलावा इस बग का फायदा उठाकर आपके फोन में मौजूद पर्सनल डाटा को भी एक्सेस किया जा सकता है।

विज्ञापन
Indian government has issued additional security warnings For this premium brands phone
hacker - फोटो : Lifewire

    विस्तार

    यदि आपके पास भी सैमसंग का स्मार्टफोन है तो आपके लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार ने सैमसंग मोबाइल यूजर्स के लिए हाई लेवल सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि सैमसंग के फोन में कई सारे बग हैं जिनकी वजह से वे हैकर्स के निशाने पर हैं।

    CERT-In ने कहा है कि सैमसंग के फोन में कई सारी सिक्योरिटी खामियां हैं जिनका फायदा उठाकर हैकर्स फोन को हैक कर सकते हैं। इसके अलावा इस बग का फायदा उठाकर आपके फोन में मौजूद पर्सनल डाटा को भी एक्सेस किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    CERT-In की रिपोर्ट के मुताबिक यह बग सैमसंग के उन स्मार्टफोन में है जिनमें एंड्रॉयड 11, 12, 13 या 14 है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि अधिकतर फोन में एंड्रॉयड 12 या 13 ही है। सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा में 14 का अपडेट आया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें