गैस सिलेंडर के साथ मुफ्त में मिलता है 6 लाख रुपये तक का बीमा, ऐसे करें क्लेम

आज के समय में भारत के अधिकतर घरों में रसोई गैस पर खाना बनता है। लेकिन आप जानते हैं कि रसोई गैस के कनेक्शन के साथ फ्री में बीमा मिलता है। अगर ऐसे में आपके घर में गैस सिलेंडर से कोई हादसा हो जाता है, तो आप तेल कंपनी के पास बीमा के लिए क्लेम कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह बीमा कवर कनेक्शन लगने के साथ ही शुरू हो जाता है।

तेल कंपनियां अपनी तरफ से 6 लाख रुपये तक का कवर देती हैं। यदि आपके घर में गैस हादसा हो जाता है, तो आपको अपने एलपीजी वितरक को इसकी जानकारी देनी होगी। फिर वह इस संबंध में बीमा कंपनी को जानकारी देगा और आगे की प्रक्रिया को पूरा करवाएगा।

सिलेंडर के साथ मिलता है लाखों का बीमा
- यदि किसी कारणवश एलपीजी सिलेंडर के ब्लास्ट में किसी की मौत होती है तो गैस कंपनी प्रति व्यक्ति छह लाख रुपये मुआवजे के रूप में देती है।
- वहीं यदि कोई व्यक्ति गैस सिलेंडर के ब्लास्ट में घायल हो जाता है तो उसके इलाज के लिए अधिकतम दो लाख रुपये मिलते हैं।
- इसके साथ ही यदि धमाके में किसी की संपत्ति को नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए दो लाख रुपये तक मिलते हैं।