चोरी या गुम हुए स्मार्टफोन को खोजने के तीन तरीके, मुसीबत में आ सकते हैं काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 15 Mar 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
how to find your lost smartphone here is the tips and tricks
tips to find lost smartphone - फोटो : amarujala

    भारत में गुम या चोरी हुए स्मार्टफोन को खोजना अपने आप में बहुत बड़ा काम है। अभी तक ऐसी कोई सुविधा नहीं है जिसके जरिए आसानी से फोन को खोजा जा सके। पुलिस बहुत ही कम मामलों में फोन को सर्विलांस पर डालती है। यदि आपका स्मार्टफोन खो जाए अथवा कोई चुरा ले, तो कुछ ऐसी ट्रिक्स हैं, जिनकी मदद से आप अपना फोन ट्रेस कर सकते हैं। स्मार्टफोन में हमारी जानकारी, जैसे- बैंक अकाउंट डिटेल्स, पर्सनल फोटो, वीडियोज, डॉक्यूमेंट्स और कॉन्टेक्ट नबर्स आदि सेव होते हैं। ऐसे में स्मार्टफोन का चोरी होना मतलब हमारी जानकारियों का चोरी होना है। इसके लिए आपको इन तरीकों का प्रयोग करना चाहिए।

    चोरी या गुम हुए स्मार्टफोन को खोजने के तीन तरीके, मुसीबत में आ सकते हैं काम

    एंटी थेफ्ट अलार्मः

    इस एप को अपने फोन में डाउनलोड करने के बाद एक्टिवेट कर लें। इसके बाद यदि कोई और आपका मोबाइल छूने की कोशिश करेगा, तो मोबाइल में तेज अलार्म बजेगा। यदि किसी भीड़-भाड़ वाले इलाके में कोई फोन चोरी करने की कोशिश करेगा, तो आपको तुरंत पता चल जाएगा।

    Security AND Antivirus
    Security AND Antivirus - फोटो : PLAY STORE

    लुकआउट सिक्योरिटी एंड एंटीवायरसः

    इस एप में गूगल मैप की मदद से लोकेशन का पता लगाया जा सकता है। यदि चोरी के बाद कोई आपका फोन स्विच ऑफ कर देता है, तो आपको फोन की आखिरी लोकेशन पता चल जाएगी। इससे आपको अपने फोन को ढूंढने में आसानी हो सकती है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें