24 मार्च को भारत में होगी रियलमी 8 सीरीज की लॉन्चिंग, मिलेगा 108 मेगापिक्सल का कैमरा
रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने एक प्रोमो वीडियो भी शेयर किया है। Realme 8 में 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

विस्तार
रियलमी की नई सीरीज भारत में 24 मार्च को लॉन्च होने जा रही है। Realme 8 सीरीज की लॉन्चिंग की पुष्टि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कर दी है। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने एक प्रोमो वीडियो भी शेयर किया है। Realme 8 में 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Realme इंडिया के यूट्यूब चैनल पर भी एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें माधव सेट को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में देखा जा सकता है, हालांकि वीडियो किसी खास प्रोडक्ट को लेकर जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा कंपनी ने मीडिया इनवाइट भी भेजना शुरू कर दिया है। रियलमी 8 सीरीज की लॉन्चिंग भारत में 24 मार्च को शाम साढ़े सात बजे होगी।
कहा जा रहा है कि Realme 8 सीरीज के प्रो वेरियंट में 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 65वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 4500mAh की बैटरी मिलेगी। फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 मिलेगा।
वहीं नॉन प्रो वेरियंट में 6.4 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी मिल सकती है जिसके साथ 30वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। Realme 8 सीरीज का मुकाबला रेडमी नोट 10 सीरीज के साथ होगा जिसे कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। इस सीरीज के टॉप मॉडल यानी रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसके साथ 2एक्स जूम का सपोर्ट भी हुआ है।
- प्री-पेड प्लान: 200 रुपये से कम में अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा वाले पैक
- वनप्लस 9 सीरीज के साथ ही लॉन्च होगी वनप्लस वॉच, जानें संभावित फीचर
- गूगल पर लग सकता है 36370 करोड़ का जुर्माना, प्राइवेट मोड में यूजर्स को ट्रैक करने का है मामला
- Samsung Galaxy A12 Quick Review: कितना दम है सैमसंग के इस मिडरेंज स्मार्टफोन में?