आईफोन 13 के साथ टच आईडी की हो सकती है वापसी, कोरोना के कारण कंपनी ले सकती है फैसला
एपल ने 2017 में आईफोन के साथ टच आईडी को हटा दिया था और iPhone X को पहली बार फेस आईडी के साथ लॉन्च किया था।

विस्तार
कोरोना महामारी फैलने के बाद दुनिया में बहुत कुछ बदला है। कई चीजें ऐसी हुई हैं जो कभी खत्म हो चुकी थीं। इस महामारी के फैलने के बाद सबसे ज्यादा लोगों को दिक्कत मास्क को लेकर हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत चश्मा पहनने वालों और आईफोन वालों को हो रही है। आईफोन वाले अपनी फेस आईडी से फोन को अनलॉक नहीं कर पा रहे हैं।
अब खबर है कि एपल नए आईफोन यानी iPhone 13 के साथ फेस आईडी को लेकर बड़ा फैसला लेने जा रहा है। कहा जा रहा है कि आईफोन 13 के साथ एपल की टच आईडी की वापसी होने वाली है। साल 2021 की छमाही में आईफोन 13 में इन-डिस्प्ले टच आईडी दिया जा सकता है, हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि फोन में फेस अनलॉक नहीं मिलेगा।
आईफोन 13 के साथ फेस आईडी और टच आईडी दोनों का सपोर्ट मिलेगा। इस फीचर के आने के बाद मास्क के साथ फेस अनलॉक के साथ आने वाली दिक्कत को दूर किया जाएगा। आपको बता दें कि एपल ने 2017 में आईफोन के साथ टच आईडी को हटा दिया था और iPhone X को पहली बार फेस आईडी के साथ लॉन्च किया था। Barclays रिसर्च में कहा गया है कि एपल आईफोन 13 के साथ अंडर ग्लास फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।
इससे पहले एपल के जाने-माने एनालिस्ट मिंगग चि कू ने भी कहा था कि एपल नए आईफोन के साथ टच आईडी की वापसी करने जा रहा है। आईफोन 13 सीरीज के सभी मॉडल में फेस आईडी के साथ टच आईडी का सपोर्ट का भी सपोर्ट मिलेगा।
बता दें कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले कई सालों से मिल रहा है, हालांकि अभी तक ये सभी फिलहाल की रिपोर्ट ही हैं लेकिन यदि एपल आईफोन के साथ इन-फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट देता है तो ऐसा पहली बार होगा जब किसी आईफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
- एटीएम फ्रॉड: मुफ्त नेटवर्क पर बैंकिंग लेन-देन करने की न करें भूल, नहीं तो हैकर लगा देंगे चूना
- विधानसभा चुनाव 2021 से पहले ट्विटर ने लॉन्च किए कई फीचर्स, छह भाषाओं का मिलेगा सपोर्ट
- Oppo F19 Pro Quick Review: डिजाइन बढ़िया है लेकिन क्या फोन भी शानदार है?
- 24 मार्च को भारत में होगी रियलमी 8 सीरीज की लॉन्चिंग, मिलेगा 108 मेगापिक्सल का कैमरा