आधार कार्ड में एड्रेस बदलना है बहुत ही आसान, यह है ऑनलाइन तरीका

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 19 Nov 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
how to change address in aadhar card, Know here step by step process
how to update address online in aadhar card

    आधार कार्ड आजकल बहुत जरूरी हो गया है। कुछ दिन पहले तक सिम कार्ड लेने के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत थी, हालांकि अब इस अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है लेकिन बैंक, राशन और रसोई गैस आदि से जुड़े कई काम आज भी आधार के बिना अधूरे हैं। कई लोग ऐसे होंगे जिन्होंने अपना आधार कार्ड बहुत पहले बनवाया होगा लेकिन अब एड्रेस बदल जाने के कारण उन्हें परेशानी होने लगी है तो चलिए आज हम आपको आधार कार्ड में एड्रेस बदलने का ऑनलाइन तरीका बताते हैं।

    how to update address online in aadhar card
    how to update address online in aadhar card

    सबसे पहले आपको भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा होगा और इसके बाद Aadhaar Online Services के विकल्प में से Aadhaar Update सेक्शन में जाना है और Address Update Request (Online) पर क्लिक करना है।

    how to update address online in aadhar card
    how to update address online in aadhar card

    इसके बाद आपके सामने एक नया टैब खुल जाएगा जिसमें कुछ निर्देशों के साथ अपडेट एड्रेस का विकल्प मिलेगा। एड्रेस अपडेट के लिए सबसे जरूरी यह है कि आपके पास वो नंबर मौजूद होना चाहिए जो आपके आधार कार्ड के साथ जुड़ा है, क्योंकि उसी नंबर पर अपडेट के लिए ओटीपी आएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें