Tech Tips: बड़े काम का है गूगल कीप, इस तरह आसानी से कर सकते हैं नोट्स अर्काइव

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Mon, 09 Sep 2024 04:20 PM IST
विज्ञापन
how to archive notes in google keep know the process
Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    विश्व का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल दुनियाभर में सैकड़ों लोगों को कई तरह की सुविधाएं देता है। स्मार्टफोन में पहले से गूगल के कई एप्स मौजूद होते हैं। ऐसे में कई एप्स हैं, जिसके बारे में काफी लोग नहीं जानते हैं, इनमें से एक नाम है गूगल कीप। जी हां, नोट्स अर्काइव करने के लिए गूगल कीप एक बढ़िया एप है। अगर आपने अभी तक इसका इस्तेमाल नहीं किया है तो इस खबर से आपको अच्छी जानकारी मिल सकती है।

    Tech Tips
    Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    गूगल कीप पर नोट्स अर्काइव करना काफी आसान है। इसकी मदद से वर्कस्पेस की जगह भी नहीं घिरती और किसी महत्वपूर्ण जानकारी को हमेशा के लिए डिलीट भी नहीं करना पड़ता है। नोट्स अर्काइव करके आगे कभी भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। चलिए नीचे जानते हैं कि कैसे गूगल कीप में नोट्स अर्काइव करते हैं।

    Tech Tips
    Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    अपने डिवाइस में गूगल कीप एप खोलें या फिर डिवाइस में वेबसाइट के जरिए गूगल कीप पर एक्सेस हासिल करें।इसके बाद जिस नोट को अर्काइव करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।गूगल कीप मोबाइल एप में ऊपर की ओर दाई तरफ तीन डॉट मेन्यू नोट पर क्लिक करें फिर अर्काइव सेलेक्ट करें।वहीं, वेबसाइट के लिए गूगल कीप वेबसाइट खोलें, फिर तीन डॉट मेन्यू नोट पर क्लिक करें और अर्काइव सेलेक्ट करें।यदि प्रोम्प्ट का संकेत मिले तो उसे कंफर्म करें और नोट अर्काइव करें।अर्काइव नोट देखने के लिए गूगल कीप के ट्रैश सेक्शन में जाना होगा। वहां पर सारे अर्काइव नोट्स मिल जाएंगे।

    अगर अर्काइव नोट को रिस्टोर करना चाहते हैं तो ट्रैश सेक्शन पर क्लिक करें और नोट अनअर्काइव हो जाएंगे। इसके साथ ही ट्रैश सेक्शन से आप हमेशा के लिए नोट को डिलीट भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें