Sugamya Bharat App: इस सरकारी एप पर एक्सिसबिलिटी से जुड़ी इतनी शिकायतें हुई दर्ज, 75 फीसदी का हुआ निपटान
देश में विकलांग लोगों के लिए एक्सिसबिलिटी में सुधार किया जाएगा। सुगम्य भारत मोबाइल एप के लॉन्च होने के बाद से अब तक इतनी शिकायतें दर्ज हुई हैं। इसमें से 75 फीसदी मामलों को सुलझा लिया गया है।

विस्तार
सरकार लोगों के लिए कई तरह के एप चला रही है। ऐसे में एक जानकारी सामने आई है। आधिकारिक डेटा के मुताबिक, सुगम्य भारत मोबाइल एप्लिकेशन पर 1400 से ज्यादा एक्सिसबिलिटी से जुड़ी शिकायतें दर्ज हुई हैं। यह एप 2021 में लॉन्च हुआ था, तब से लेकर अब तक लगभग 75 फीसदी मामलों का निपटान कर दिया गया है।
सुगम्य भारत मोबाइल एप को विकलांग और बुर्जुगों के लिए डिजाइन किया गया है। इस एप के जरिए सार्वजनिक ढांचा, सपोर्टेशन और बिल्डिंग से जुड़ी एक्सिसबिलिटी के मुद्दों की रिपोर्ट की जा सकती है। साथ ही फोटो को भी अपलोड किया जा सकता है।
राइट टू इंफॉर्मेशन यानी आरटीआई के जरिए यह जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि साल 2021 से लेकर 2024 तक के बीच 1441 शिकायते दर्ज की गई हैं। इसमें से 1081 रिपोर्ट्स को संबंधित विभागों के पास आगे भेजा गया है। आरटीआई के जरिए यह बात सामने आई है कि 2021 से 20222 के बीच 647 शिकायतें आई, जिसमें 567 को सुलझा लिया गया। इसके बाद अगले साल 530 शिकायतों में से 391 शिकायतों को सुलझा लिया गया। वहीं, 2023-24 के दौरान 264 शिकायतों में से 123 का निपटान किया गया।