Google Gemini: गूगल जेमिनी एआई में रोलआउट हुए दो शानदार फीचर्स, इन यूजर्स को मिलेगा फायदा

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sun, 08 Sep 2024 05:24 PM IST
सार

गूगल जेमिनी एआई में दो नए फीचर्स रोलआउट हो गए हैं। जेमिनी एआई के नए दो फीचर्स की वजह से यूजर्स को पहले से ज्यादा सुविधा मिलेगी। मगर इस अपडेट का फायदा सिर्फ इन यूजर्स को मिलेगा, आगे जानिए डिटेल।

विज्ञापन
google gemini ai gets two new features what are they and availability know details
Google Gemini - फोटो : Google Gemini

    विस्तार

    भारत में काफी तेजी से एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का दायरा बढ़ रहा है। गूगल जैसी बड़ी टेक कंपनी अपने एआई गूगल जेमिनी को लगातार बेहतर कर रही है। इसी क्रम में गूगल जेमिनी एआई में दो नए फीचर्स रोलआउट हुए हैं। गूगल जेमिनी एआई में पहला फीचर 'गो लाइव विद जेमिनी' के जरिए आसानी से चैटबॉट के साथ गूगल वर्कप्लेस यूजर्स एकदम असली बातचीत कर सकते हैं।

    इसके साथ ही यूजर्स गूगल जेमिनी के अंदर ही यूजर्स अतिरिक्त जानकारी का एक्सेस भी ले पाएंगे। गूगल जेमिनी एआई के जरिए यूजर्स आसानी से फोन पर ही अच्छी जानकारी वो भी अंग्रेजी भाषा में हासिल कर पाएंगे।

    विज्ञापन

    गूगल जेमिनी एआई चैटबॉट्स का डेस्कटॉप अपडेट फ्लेश्ड हो गया है। कंपनी ने कहा कि गूगल जेमिनी एडवांस में यूजर्स के बातचीत के स्टाइल को एडॉप्ट किया जाएगा। साथ ही यह यूजर्स के सभी सवालों के जवाब भी दे पाएगा। गूगल ने इस अपडेट पर कहा कि इस फीचर के जरिए यूजर्स को आसानी से और पहले से बेहतर ढंग से जानकारी मिलेगी। साथ ही इस सुविधा की वजह से यूजर्स का काफी समय भी बचेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल ने बताया है कि अक्सर यूजर्स एक बार में किसी विषय के बारे में सही से नहीं जान पाते हैं। ऐसे में यूजर्स आसानी से एक बार फिर से उस मुश्किल विषय के बारे में चैटबॉट के साथ बातचीत कर सकते हैं। यूजर्स इस चैटबॉट की मदद से नए बिजनेस आइडिए औऱ महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत कर सकते हैं।

    गूगल जेमिनी के पिछले अपडेट में गूगल ने दावा किया था कि इस अपडेट के बाद यूजर्स को 50 फीसदी ज्यादा तेजी से सवाल का जवाब मिलेगा। इसमें गूगल जेमिनी 1.5 फ्लेश मॉडल यूजर्स की काफी मदद करेगा। गूगल ने यह भी दावा किया था कि इस नए अपडेट से लेटेंसी रेट में भी काफी सुधार देखने को मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें