वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए घर बैठे करें आवेदन, यह है पूरा प्रोसेस

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 17 Jul 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
how to apply for old age pension online know step by step
pension scheme - फोटो : amar ujala

    अगर आपकी आयु 60 वर्ष से ज्यादा है और आपके पास नियमित आय का कोई साधन नहीं है, तो आप सरकार की वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत आपको हर महीने तय राशि पेंशन के रूप में दी जाएगी। इस योजना के लिए आप घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का पूरा तरीका...

    pension scheme
    pension scheme

    जरूरी दस्तावेज की सूची

    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • प्रमाण पत्र
    • आधार कार्ड
    • जन्म प्रमाण पत्र
    • पहचान पत्र
    • बैंक की पास बुक

    नोट: वृद्धावस्था पेंशन के लिए राष्ट्रीयकृत बैंक में अकाउंट होना जरूरी है।

    pension scheme
    pension scheme - फोटो : amar ujala

    वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए ऐसे करें आवेदन

    आपको आवेदन करने के लिए सबसे पहले http://sspy-up.gov.in/index.aspx इस साइट पर जाना होगा। यहां आपको वृद्धावस्था पेंशन योजना का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें