घर से काम करने के दौरान बार-बार गर्म हो जाता है Laptop, तो अपनाएं ये खास टिप्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 16 Jul 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
how to fix laptop heating during work from home
laptop tips - फोटो : amar ujala

    कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव की वजह से ज्यादातर लोग दफ्तर का काम अपने घर से कर रहे हैं। ऐसे में लैपटॉप का इस्तेमाल बहुत बढ़ गया है। इसी ही कारण कई बार लैपटॉप जल्दी गर्म हो जाता है, जिससे इसके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखा जाएं, तो लैपटॉप को ओवर हीट होने से बचाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं इन खास टिप्स के बारे में...

    cooling kit
    cooling kit - फोटो : AMAZON

    कूलिंग किट है बेहतर ऑप्शन

    यदि लैपटॉप पुराना हो गया है, तो ज्यादा देर तक उसका प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे लैपटॉप जल्दी गर्म हो सकता है। ऐसे में अतिरिक्त कूलिंग किट बेहतर विकल्प है। लैपटॉप फैन को हमेशा अपने लैपटॉप की बनावट के हिसाब से ही खरीदें। यदि कूलिंग किट के बाद भी बैटरी गर्म हो रही है, तो बैटरी बदल दें। लैपटॉप में बार-बार चार्जर लगाने से भी ओवर हीटिंग की समस्या हो जाती है।

    laptop
    laptop - फोटो : pixabay

    लैपटॉप को फ्लैट सरफेस पर रखें

    अधिकतर लैपटॉप कूलिंग के लिए नीचे से एयर लेते हैं। ऐसे में यदि आप लैपटॉप को किसी तकिए या कंबल पर रखते हैं, तो लैपटॉप में सही तरीके से एयर वेंटिलेशन नहीं हो पाता है। लैपटॉप को किसी फ्लैट सरफेस पर रखा जाए, तो उसके ओवर हीट होने की संभावना थोड़ी कम हो जाती है। कूलिंग किट के स्थान पर कूलिंग मैट पर लैपटॉप को रखकर काम करने से भी यह समस्या बहुत हद तक कम हो जाएगी। यदि आप कूलिंग मैट नहीं लेना चाहते हैं, तो लैपटॉप को किसी हार्ड सरफेस पर रखकर ही प्रयोग करें। यदि आप बेड पर लैपटॉप चलाते हैं, तो इसके नीचे कोई किताब या लकड़ी का चौकोर टुकड़ा रख लें, जिससे सीपीयू के फैन को पर्याप्त हवा मिलती रहे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें