घर पर हैं तो लर्निंग लाइसेंस ही बनवा लीजिए, यह है ऑनलाइन तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 28 Sep 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
how to apply for learning license in bihar and other states of India, know easy steps in Hindi
learning licence - फोटो : amarujala

    ड्राइविंग लाइसेंस किसी भी व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक होता है और यदि आप किसी भी प्रकार का कोई वाहन चलाते हैं तो आपके लिए ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। इस वक्त अधिकतर लोग या तो अपने घर पर फ्री हैं या फिर घर से ऑफिस का काम कर रहे हैं। ऐसे में उनके लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का शानदार मौका है, लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस से पहले लर्निंग बनवाना होता है। आइए हम आपको लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका बताते हैं...

    आधार कार्ड
    आधार कार्ड

    सबसे पहले आपको बता दें कि लर्निंग लाइसेंस के लिए आपको ब्लड ग्रुप रिपोर्ट, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, जन्म तारीख की पुष्टि के लिए 10वीं के सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। इसके अलावा आपके पास राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल या पानी का बिल इनमें से कोई भी कागजात होना चाहिए। बेहतर होगा कि आप आधार कार्ड का ही इस्तेमाल करें, हालांकि लॉकडाउन और संक्रमण के कारण कई राज्यों में लाइसेंस के लिए होने वाली टेस्ट पर रोक लगी है तो पहले अपने राज्य के नियम के बारे में जानकारी हासिल कर लें, उसके बाद ही अप्लाई करें।

    learning licence
    learning licence - फोटो : sarathi.parivahan

    अपने फोन या लैपटॉप के ब्राउजर में इस लिंक को खोलें। https://sarathi.parivahan.gov.in/ इसके बाद अपने राज्य का चुनाव करें और फिर लेफ्ट साइड में दिख रहे विकल्प में से विकल्प में से New Learners Licence के विकल्प पर क्लिक करें। हालांकि सारथी पर मध्य प्रदेश जैसे कुछ राज्यों के लाइसेंस नहीं बनते हैं। मध्य प्रदेश में http://transport.mp.gov.in/  के लिए लाइसेंस बनता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें