किसी भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर कैसे सेट करें?

पिछले साल तक स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट की काफी चर्चा थी लेकिन अब फिंगरप्रिंट की चर्चाएं थम रही हैं और फेशियल रिकॉग्निशन की डिमांड होने लगी है। आईफोन X, सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, वनप्लस 5टी के बाजार में आने के बाद फेस अनलॉक भी ट्रेंड में आ गया है, लेकिन अभी फेस आईडी (फेस अनलॉक) अभी तक महंगे स्मार्टफोन में ही मिल रहा था।

वहीं अब इस मिथक को शाओमी ने तोड़ दिया और कंपनी ने पहले एमआई ए1 में और अब रेडमी नोट 5 प्रो में फेस अनलॉक दे दिया, वह भी सिर्फ 13,999 रुपये में। वैसे अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर चाहते हैं तो चलिए आज हम आपको एक ट्रिक बताते हैं

अगर आपके स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर नहीं है और आपको यह फीचर चाहिए तो अपने फोन मेंIObit Applock: Face Lock & Fingerprint Lock 2018डाउनलोड करना होगा। इसे आप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें सेटअप करने का तरीका।