Gmail यूज करते हैं और ये 5 फीचर नहीं जानते तो आप स्मार्ट नहीं हैं

आपमें से शायद ही कोई ऐसा होगा जिसके पास जीमेल अकाउंट नहीं होगा, लेकिन क्या आपने कभी गूगल ड्राइव और गूगल डॉक्स इस्तेमाल किया है? आपमें से कुछ ही लोग होंगे गूगल डॉक्स के वॉयस टाइपिंग, क्लियर फॉरमेटिंग, कमेंट में किसी को टैग करने जैसे दमदार फीचर्स के बारे में जानते होंगे। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं।

1. बोलकर मजे में करें टाइपिंग
यदि आपको लगता है कि आप टाइपिंग करते-करते थक गए हैं तो आप बोलकर हिन्दी-अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में टाइपिंग कर सकते हैं। इसके लिए जीमेल में लॉगिन करके राइट साइड में प्रोफाइल फोटो के बगल में दिख रहे 9 डॉट पर क्लिक करे गूगल ड्राइव खोलें और फिर ऊपर लेफ्ट साइड में दिख रहे न्यू पर क्लिक करके गूगल डॉक्स खोलें। अब डॉक्स के सबसे ऊपर दिख रहे बार में टूल्स पर क्लिक करें। वहां आपको वॉयस टाइपिंग का विकल्प मिल जाएगा। अब वॉयस टाइपिंग पर क्लिक करें, अपनी भाषा चुनें और बोलें। हालांकि यह टूल केवल गूगल क्रोम ब्राउजर में ही काम करेगा।

2. ऑफलाइन मोड
ऐसा जरूरी नहीं है कि गूगल डॉक्स में काम करने के लिए आपको ऑनलाइन ही होना पड़ेगा। आप ऑफलाइन भी गूगल डॉक्स में काम कर सकते हैं। गूगल ड्राइव की सेटिंग में जाकर आप ऑफलाइन मोड को ऑन कर सकते हैं। गूगल डॉक्स का सबसे बड़ा फायदा होता है कि आपको कंटेंट को बार-बार सेव करने की जरूरत नहीं है। डॉक्स में कंटेंट ऑटो सेव होता है।