Tips: एक दिन में फोन को कितनी बार चार्ज करना सेफ होता है? जानिए बैटरी को लंबे समय तक फिट रखने का सही तरीका
Smartphone Charging Tips:
अक्सर लोग सोचते हैं कि फोन को बार-बार चार्ज करने से उसकी बैटरी जल्दी खराब हो जाती है। लेकिन क्या यह सच है? आइए जानते हैं आधुनिक लिथियम-आयन बैटरी को चार्ज करने का सही तरीका और वह खास नियम जो आपके फोन की लाइफ बढ़ा सकते हैं।

स्मार्टफोन के बिना आज के समय में एक दिन भी गुजारना मुश्किल है। ऐसे में फोन की बैटरी खत्म होना यूजर्स के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। बैटरी को लेकर लोगों के मन में हमेशा एक आम सवाल रहता है कि एक दिन में फोन को कितनी बार चार्ज करना सुरक्षित (Safe) होता है? कई लोगों का मानना है कि फोन को बार-बार प्लग-इन करने से बैटरी जल्दी खराब हो जाती है। आइए जानते हैं टेक एक्सपर्ट्स और स्मार्टफोन कंपनियां इस बारे में क्या कहती हैं।

बार-बार चार्ज करना कितना सही?
- टेक एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक दिन में फोन को कई बार चार्ज करना पूरी तरह से सुरक्षित है। आजकल के सभी स्मार्टफोन्स में लिथियम-आयन (Lithium-ion) बैटरी का इस्तेमाल होता है। इन बैटरियों की उम्र 'चार्ज साइकल' (Charge Cycle) पर निर्भर करती है, न कि इस बात पर कि आपने चार्जर कितनी बार लगाया है।
- एक चार्ज साइकल तब पूरा होता है जब आप पूरी तरह डिस्चार्ज होने तक बैटरी की खपत कर लेते हैं। इसलिए, अगर आप दिन में 3-4 बार अपने फोन को 15-20% चार्ज करते हैं, तो इससे बैटरी को कोई नुकसान नहीं पहुंचता, बल्कि यह बैटरी के लिए फायदेमंद है।

अपनाएं 20-80% का गोल्डन रूल
- स्मार्टफोन की बैटरी को हमेशा 100% तक फुल चार्ज करना या 0% तक पूरा डिस्चार्ज होने देना बैटरी की सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। एक्सपर्ट्स बैटरी की लाइफ बढ़ाने के लिए '20-80 प्रतिशत के नियम' का पालन करने की सलाह देते हैं।
- इसका मतलब है कि जब फोन की बैटरी 20% तक आ जाए, तो उसे चार्जिंग पर लगा दें और 80% या 85% होते ही प्लग से हटा लें। डीप डिस्चार्ज बैटरी सेल्स पर भारी दबाव डालता है।
- Tech Tips: फोन का चार्जिंग पोर्ट क्यों हो जाता है ढीला? इन गलतियों से बचें, वरना बढ़ सकती है परेशानी
- रूस के साइबर हमले से मिली सीख: अब एआई बचाएगा सैटेलाइट नेटवर्क, सामने आया नया सुरक्षा टूल
- रोबोट ने तोड़ा उसैन बोल्ट का स्पीड रिकॉर्ड: 12.66 मीटर/सेकंड की रफ्तार, 2 मीटर की छलांग लगाकर मचाई सनसनी
- AI Baby: एआई बॉयफ्रेंड से महिला ने पैदा किया एआई बच्चा, नाम रखा 'लूमेन', वीडियो देख चकराया लोगों का दिमाग