रोबोट ने तोड़ा उसैन बोल्ट का स्पीड रिकॉर्ड: 12.66 मीटर/सेकंड की रफ्तार, 2 मीटर की छलांग लगाकर मचाई सनसनी

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 19 Aug 2026 12:14 PM IST
सार

चीन की रोबोटिक्स कंपनी यूनिट्री (Unitree) ने शेयर बाजार में लिस्टिंग से ठीक पहले अपना नया तेज रफ्तार ह्यूमनॉइड रोबोट पेश किया है। 'सुपरमैन' नाम का यह रोबोट दो मीटर तक छलांग लगा सकता है, वहीं इसकी तेज रफ्तार भी सबका ध्यान खींच रही है।

unitree superman humanoid robot jumps 2 metre speeds 12 66 per second soon to beat ussain bolt
ह्यूमनॉइड रोबोट्स बनाती है चीन की कंपनी यूनिट्री - फोटो : यूनिट्री

    विस्तार

    चीन की रोबोटिक्स कंपनी यूनिट्री (Unitree) ने बाजार में अपनी बड़ी एंट्री से ठीक पहले एक ऐसे ह्यूमनॉइड रोबोट का प्रदर्शन किया है, जिसकी रफ्तार ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल पैदा कर दी है। कंपनी ने इसे ‘सुपरमैन’ नाम दिया है। दावा है कि यह रोबोट सिर्फ 12.66 मीटर प्रति सेकंड (लगभग 45.6 किमी/घंटा) की अधिकतम रफ्तार से दौड़ ही नहीं लगा सकता, बल्कि खड़े-खड़े दो मीटर (लगभग 6.6 फीट) तक छलांग भी लगा सकता है।

    यूनिट्री ने एक एक्स पोस्ट में दावा किया कि इस रोबोट ने धरती पर इंसानों द्वारा अभी तक बनाए गए सभी स्पीड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दावा किया जा रहा है कि इस रोबोट ने अब तक के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ड के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है, जिनका रिकॉर्ड 12.42 मीटर प्रति सकेंड था। इस रोबोट को 22 से 26 अगस्त 2026 तक बीजिंग में होने वाले 'वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स' में भी प्रदर्शित किया जाएगा।सिर्फ तीन महीने में तैयार हुआ रोबोट

    • यूनिट्री के मुताबिक, सुपरमैन रोबोट को विकसित करने में तीन महीने से कुछ ज्यादा समय लगा। कंपनी ने परीक्षण के दौरान इसकी अधिकतम गति 12.66 मीटर प्रति सेकंड दर्ज की।
    • यूनिट्री का कहना है कि अगर यह गति 100 मीटर की पूरी दूरी तक कायम रहती है, तो रोबोट की रफ्तार दुनिया के दिग्गज धावक उसैन बोल्ट से भी ज्यादा होगी। हालांकि, कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि रोबोट अभी विकास के चरण में है और आने वाले महीनों में इसमें और सुधार किए जा सकते हैं।

    18 हजार ह्यूमनॉइड रोबोट दे चुकी है कंपनी

    • यूनिट्री बिक्री के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी ह्यूमनॉइड रोबोट निर्माता कंपनियों में शामिल है। कंपनी ने बताया कि जुलाई तक वह अलग-अलग मॉडल के करीब 18,000 ह्यूमनॉइड रोबोट बना और डिलीवर कर चुकी है।
    • इन रोबोट्स को दौड़ने, डांस करने और मार्शल आर्ट जैसी गतिविधियों का प्रदर्शन करते हुए भी देखा गया है। यही वजह है कि कंपनी की नई तकनीक निवेशकों और रोबोटिक्स उद्योग दोनों की नजर में बनी हुई है।
    • कंपनी का कहना है कि यह अभी केवल शुरुआत है, आने वाले महीनों में इसके हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन के जरिए इसके प्रदर्शन को और ज्यादा सुधारा जाएगा।

    देखें वीडियो

    यूनिट्री सुपरमैन रोबोट की खासियतें

    • यह एक इंसानी स्केल वाला कॉम्पैक्ट रोबोट है, जिसकी ऊंचाई 170 सेमी और वजन 45 किलोग्राम है। इसकी टांगों की लंबाई 0.85 मीटर (लगभग 2.8 फीट) है, जो एक औसत वयस्क पुरुष के पैर की लंबाई के बराबर है।
    • इसकी स्पीड को बढ़ाने के लिए इसके घुटनों और कूल्हों पर शक्तिशाली मोटर्स और इन-हाउस परमानेंट मैग्नेट मोटर्स का उपयोग किया गया है।
    • इस रोबोट के धड़ (ऊपरी शरीर) में दो अलग-अलग बैटरी और कंप्यूटिंग स्टैक्स को एक साथ फिट किया गया है।
    • यह पावरफुल डुअल-बैटरी सिस्टम इस रोबोट को एक बार फुल चार्ज होने पर 2 घंटे से अधिक का रनटाइम प्रदान करता है।
    • यह रोबोट NVIDIA कंप्यूट स्टैक द्वारा संचालित है। मोशन कंट्रोल और डेवलपमेंट के लिए यह यूनिट्री रोबोट ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2 और ईथरनेट कनेक्टिविटी भी दी गई है।
    • इसके पूरे शरीर में 20 डिग्री ऑफ फ्रीडम (DoF) हैं, जिससे यह अविश्वसनीय रूप से लचीली और तेज प्रतिक्रियाएं दे सकता है।

    टेनसेंट, अलीबाबा और डीपसीक का भी समर्थन

    यूनिट्री के फाउंडर वांग शिंगशिंग पिछले साल उस समय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए थे, जब उन्हें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मेजबानी वाले प्रमुख तकनीकी उद्यमियों के सम्मेलन में पहली पंक्ति में जगह मिली थी। स्टार्टअप को चीन की कुछ बड़ी टेक कंपनियों का समर्थन भी हासिल है। इनमें टेनसेंट, अलीबाबा और डीपसीक जैसी बड़ी टेक कंपनियां शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें