Tech Tips: फोन का चार्जिंग पोर्ट क्यों हो जाता है ढीला? इन गलतियों से बचें, वरना बढ़ सकती है परेशानी

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 19 Aug 2026 01:57 PM IST
सार

स्मार्टफोन की बैटरी खत्म होते ही सबसे पहले चार्जर की याद आती है। लेकिन कई बार फोन को चार्जिंग में लगाने के बाद भी वह चार्ज नहीं होता। इसकी वजह फोन के चार्जिंग पोर्ट की लूज या खराब होना हो सकता है। कई लोगों के फोन के चार्जिंग पोर्ट बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं। आइए जानते है फोन में चार्जिंग पोर्ट की समस्या क्यों आती है।

why charging port becomes loose frequently do this to prevent damaging connector
ऐसे चार्ज करेंगे को खराब नहीं होगा पोर्ट - फोटो : Adobe Stock

    स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसे चार्ज करना कई बार एक बड़ी परेशानी बन जाता है। अक्सर स्मार्टफोन यूजर्स की यह शिकायत होती है कि उनके फोन का चार्जिंग पोर्ट कम समय में ही ढीला हो गया। केबल लगाने पर वह बार-बार बाहर निकल जाता है या केबल को किसी खास एंगल पर मोड़कर रखने पर ही फोन चार्ज होता है। यह एक आम हार्डवेयर समस्या है, लेकिन इसके पीछे अक्सर हमारी रोजमर्रा की कुछ छोटी गलतियां जिम्मेदार होती हैं। आइए जानते हैं चार्जिंग पोर्ट क्यों ढीला हो जाता है और इससे बचने के लिए क्या किया जा सकता है।

    पोर्ट में जमा धूल और गंदगी
    पोर्ट में जमा धूल और गंदगी - फोटो : Adobe Stock

    पोर्ट में जमा धूल और गंदगी

    चार्जिंग पोर्ट ढीला होने की सबसे आम वजह उसमें जमा होने वाली धूल, मिट्टी और कपड़ों के छोटे रेशे हैं। फोन जेब या बैग में रखने के दौरान ये कण पोर्ट के अंदर पहुंच सकते हैं। समय के साथ इनकी परत बन जाती है और चार्जिंग केबल पूरी तरह अंदर नहीं जा पाती। इससे कनेक्शन कमजोर हो जाता है और ऐसा लगता है कि पोर्ट ढीला हो गया है।

    गलत तरीके से केबल निकालना
    गलत तरीके से केबल निकालना - फोटो : Adobe Stock

    गलत तरीके से केबल निकालना

    कई लोग चार्जिंग केबल को उसके कनेक्टर के बजाय तार पकड़कर खींच देते हैं। इससे केबल और फोन के पोर्ट पर अनावश्यक दबाव पड़ता है। बार-बार ऐसा करने पर पोर्ट के अंदर मौजूद कनेक्टर या उसकी फिटिंग प्रभावित हो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें