सुविधा: कौन-कौन इस्तेमाल कर रहा आपके नाम से मोबाइल नंबर, चुटकियों में जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 24 Apr 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
How many mobile numbers are active under your name know step by step process
How many mobile numbers are active under your name - फोटो : amarujala

    क्या आपको भी इस बात का संदेह रहता है कि आपके नाम से कोई अन्य भी सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहा है? यदि हां तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको वह तरीका बताएंगे जिसकी मदद से आप यह जान सकेंगे कि आपके नाम से कोई अन्य सिम कार्ड चल रहा है या नहीं। यह सुविधा दूरसंचार विभाग ने दी है। इसके लिए एक पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं...

    sim card
    sim card

    दूरसंचार विभाग ने tafcop.dgtelecom.gov.in डोमेन से एक पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल में देशभर में चालू सभी मोबाइल नंबर का डाटाबेस अपलोडेड है। इस पोर्टल के जरिए स्पैम और फ्रॉड पर लगाम लगाने की कोशिश की गई है। यदि आपको लगता है कि आपके नाम से कोई अन्य भी मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर रहा है तो आप इस संबंध में इसी वेबसाइट के जरिए शिकायत कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस वेबसाइट के इस्तेमाल का तरीका...

    tafcop
    tafcop - फोटो : tafcop

    सबसे पहले tafcop.dgtelecom.gov.in को अपने मोबाइल फोन के ब्राउजर या किसी लैपटॉप या किसी कंप्यूटर में ओपन करें। इसके बाद अपना 10 अंकों वाला मोबाइल नंबर डालें। अब आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को डालें और वैलिडेट करें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें