SBI की सुविधा: अब वीडियो कॉन्फ्रेंस से करें एसबीआई योनो एप पर केवाईसी
केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए व्यक्तिगत विवरण इनपुट करना होगा और वीडियो कॉल शेड्यूल करना होगा।

विस्तार
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपने मोबाइल बैंकिंग एप योनो पर वीडियो केवाईसी आधारित बचत खाता खोलने की सुविधा दी है। बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह पहल कृत्रिम बुद्धिमत्ता और चेहरे की पहचान तकनीक द्वारा संचालित है, जो पूरी तरह संपर्क रहित तथा कागजी कार्रवाई रहित है।
बैंक के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा, ‘‘यह ग्राहकों की सुरक्षा, वित्तीय सुरक्षा और कम लागत सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया एक कदम है। हमें विश्वास है कि यह पहल मोबाइल बैंकिंग में एक नया आयाम जोड़ेगी और ग्राहकों को उनकी बैंकिंग जरूरतों के लिए डिजिटल होने का अधिकार देगी।’’
यह सुविधा बैंक में नया बचत खाता खोलने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी। इस नई सुविधा का लाभ उठाने के लिए योनो (यू ओनली नीड वन) एप डाउनलोड करना होगा, और उसके बाद ‘न्यू टू एसबीआई’ पर क्लिक करें और फिर ‘इंस्टा प्लस सेविंग अकाउंट’ को चुनें।
ग्राहकों को एप में अपना आधार विवरण दर्ज करना होगा, और आधार प्रमाणीकरण पूरा होने के बाद, उन्हें केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए व्यक्तिगत विवरण इनपुट करना होगा और वीडियो कॉल शेड्यूल करना होगा। बैंक ने कहा कि वीडियो केवाईसी के सफल होने पर खाता अपने आप खुल जाएगा
- मेडिकल गैजेट: 24 घंटे आपकी सेहत का ख्याल रखती हैं ये डिवाइस, घर पर रखना है बहुत जरूरी
- Asus ExpertBook B9 लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च, 65W की फास्ट चार्जिंग से है लैस
- घरेलू कंपनी Mivi ने लॉन्च किया नया वायरलेस नेकबैंड, कीमत 999 रुपये
- Mi 11X और Mi 11X Pro स्मार्टफोन हुए भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 29,999 रुपये