चोरी हुए फोन को खोजना होगा आसान! Google ला रहा बड़ा अपडेट

अमर उजाला

Mon, 10 April 2023

Image Credit : iStock

Google कथित तौर पर एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसकी मदद से चोरी हुए फोन का पता लगाना आसान हो जाएगा

Image Credit : अमर उजाला

Google के नए अपडेट की मदद से स्मार्टफोन के बंद होने पर भी फाइंड माई डिवाइस फीचर की मदद से फोन को खोजा जा सकेगा

Image Credit : iStock

गूगल का नया फीचर एपल एयरटैग की तरह ही बिना इंटरनेट और फोन बंद होने के बाद भी डिवाइस को खोजने में मदद करेगा

Image Credit : Social Media

91 मोबाइल्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस फीचर को गूगल के पिक्सल डिवाइस पर पिक्सल पावर-ऑफ फाइंडर कहा जाएगा

Image Credit : सोशल मीडिया

गूगल सभी एंड्रॉयड उपकरणों का एक विशाल नेटवर्क बनाने पर काम कर रही है, जिसमें ऑप्टिकल सपोर्ट या अल्ट्रा वाइड बैंड (UWB) का सपोर्ट होगा, जो डिवाइस को लोकेट करेगा

Image Credit : सोशल मीडिया
गूगल के अपने टैग कोडनेम "ग्रोगु" और अन्य को भी शामिल किया गया है। नए अपडेट के लिए एक नई हार्डवेयर एब्स्ट्रेक्शन लेयर (एचएएल) को सोर्स कोड में शामिल किया गया है
Image Credit : facebook

प्रीकंप्यूटेड फिंगर नेटवर्क कीज को डिवाइस के ब्लूटूथ चिप में ट्रांसफर कर दिया जाएगा, जो फोन के बंद होने पर भी चिप को सक्रिय रहने में मदद करेगा। यह काम काफी हद तक आईफोन के फाइंड माई फीचर जैसा ही है

Image Credit : सोशल मीडिया

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More