Tecno Camon 20: कम कीमत में मिलेगा 32MP सेल्फी कैमरा और 8GB रैम, लॉन्च से पहले जानकारी आई सामने

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 10 Apr 2023 09:46 AM IST
सार

Tecno Camon 20 और Tecno Camon 20 pro फोन को 8 जीबी रैम और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। वहीं दोनों फोन को एंड्रॉयड 13 और 6.7 इंच की फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले से लैस किया जाएगा।

विज्ञापन
Tecno Camon 20 and Tecno Camon 20 pro will be launch with 32mp selfie camera soon know features and price
Tecno Camon premier - फोटो : Tecno

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो अपनी नई किफायती फोन सीरीज Tecno Camon 20 को जल्द मार्केट में पेश करने वाला है। इस सीरीज के तहत Tecno Camon 20 और Tecno Camon 20 pro फोन को लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों फोन को गूगल प्ले कंसोल पर स्पॉट किया गया है। फोन की जानकारी भी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, फोन को 8 जीबी रैम और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। वहीं दोनों फोन को एंड्रॉयड 13 और 6.7 इंच की फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले से लैस किया जाएगा। टेक्नो कैमन 20 प्रो को टेक्नो कैमन प्रीमियर के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।

    Tecno Camon 20 और Tecno Camon 20 pro के संभावित स्पेसिफिकेशन

    टेक्नो फोन को गूगल प्ले कंसोल पर स्पॉट किया गया है। Myfixguide की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों फोन को जल्द मार्केट में पेश किया जा सकता है। Tecno Camon 20 4G को लेकर दावा है कि इस फोन को 6.7 इंच की फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले और सेंटर पंच होल डिजाइन में पेश किया जाएगा। डिस्प्ले के साथ 1080 x 2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन और पिक्सल डेंसिटी 480 DPI मिल सकती है। इसके अलावा दोनों फोन में 8 जीबी तक रैम और एंड्रॉयड 13 का सपोर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन

    कंपनी ने इससे पहले भी Tecno Camon 20 Pro को लेकर एक अन्य रिपोर्ट में खुलासा किया गया था जिसमें फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आई थी। रिपोर्ट के अनुसार, और Tecno Camon 20 pro में भी 6.7 इंच की फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Tecno Camon 20 pro का संभावित कैमरा

    Tecno Camon 20 के साथ MediaTek Helio G85 और Camon 20 Pro में Helio G99 प्रोसेसर देखने मिल सकता है। Tecno Camon 20 pro के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और एआई सेंसर मिलेगा। वहीं फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें