फिर से शुरू होने वाली है सेल, ना करें ये 5 गलतियां नहीं तो लग सकता है चूना

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 16 Jan 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
Flipkart and Amazon sale starts from 21th January, Dont do these things
Amazon Flipkart Sale

    26 जनवरी के खास मौके पर एक फिर कई वेबसाइट्स पर सेल शुरू हो रही है। इस दौरान कंपनियां प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट का दावा कर रही हैं, लेकिन आपको इस सेल में थोड़ा संभलकर रहना होगा, नहीं तो बाद में आपके हाथ सिर्फ पछतावा ही लगेगा। इस रिपोर्ट में हम आपको सेल के दौरान बरतने वाली सावधानियों के बारे में बताएंगे।

    Online shopping
    Online shopping

    ये ऑफर ना मिलेगा दोबारा

    ऐसा आपको बिलकुल भी नहीं सोचना है, जो ऑफर आज है वह कल भी होगा। आप खुद ही अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर हुई कुछ दिन पहले की सेल की तुलना अभी चल रही सेल से कर लीजिए। आपको पता चलेगा कि आज और पहले की कीमत में कोई खास अंतर नहीं है। फेस्टिव सीजन में कम दाम वाली वस्तुओं की कीमत ज्यादा करके और फिर उस पर 70-80 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाता है, ऐसे में आपको लगता है कि 80 फीसदी की छूट मिल रही है लेकिन ऐसा होता बिलकुल भी नहीं है।

    Online shopping
    Online shopping

    आपकी जरूरत क्या है?

    सेल के विज्ञापन और ऑफर्स देखकर हमें लगता है कि ऐसा सेल फिर कभी दुबारा नहीं आएगा। ऐसे में हम शॉपिंग के लिए टूट पड़ते हैं और जिन चीजों की जरूरत नहीं है उन्हें भी खरीद लेते हैं। कई बार फ्री में हमें ऐसी चीजें मिल जाती हैं जो किसी काम की होती ही नहीं हैं। ऐसे में आप ना उसे रख सकते हैं और ना ही किसी को गिफ्ट कर सकते हैं। इसलिए आपके लिए जरूरी है कि लिमिटेड स्टॉक के झांसे में ना आयें और फ्री सामान या बंपर छूट की लालच में आकर बिना जरूरत वाली चीजें ना खरीदें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें