Google: फोन में गूगल स्मार्ट लॉक लगाने से होगा फायदा, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Mon, 02 Sep 2024 07:00 PM IST
सार

आज के समय में फोन की सुरक्षा कितनी जरूरी है, इस बात को तो हर कोई जानता है। गूगल ने फोन की सेफ्टी बढ़ाने के लिए एक नया फीचर उतार दिया है। आगे जानिए फोन में गूगल स्मार्ट लॉक का कैसे इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
what is google smart lock and how enable on smartphone
Google - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    इंटरनेट की बढ़ती पहुंच और स्मार्टफोन का बढता दायरा दोनों ही लोगों के लिए लाभदायक हो रहे हैं। स्मार्टफोन आज के समय में लोगों की जिंदगी में काफी अहम भूमिका निभा रहे हैं। दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन और बड़ी टेक कंपनियों में से एक गूगल अक्सर यूजर्स के लिए नए-नए फीचर लाता रहता है। डिजिटल दौर में फोन के जरिए ऑनलाइन पेमेंट भी आसानी से मिनटों में हो जाती है। साथ ही फोन में कई तरह के जरूरी दस्तावेज और अहम जानकारी भी मौजूद होती है। ऐसे में फोन की सेफ्टी और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है। ऐसे में गूगल स्मार्ट लॉक आपके काम आ सकता है। आगे जानिए क्या है गूगल स्मार्ट लॉक और कैसे काम करता है।

    फोन में अभी तक फेसलॉक, फिंगरप्रिंट, पैटर्न और पासवर्ड जैसे लॉक का इस्तेमाल होता है। मगर गूगल स्मार्ट लॉक काफी बेहतर है। इसके इस्तेमाल से कोई भी फोन में अवैध एक्सेस नहीं ले पाएगा। एंड्रॉयड फोन में गूगल स्मार्ट लॉक को उतार दिया गया है। गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया फीचर पेश कर दिया है। गूगल के इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने डिवाइस को जल्दी और आसानी से खोल सकते हैं।

    विज्ञापन

    गूगल के इस फीचर के जरिए यूजर्स आसानी से बिना पासकोड डाले आसानी से एक्सेस लिया जा सकता है। अगर फोन घर पर ही है तो इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से फोन काफी तेजी से खुल जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल स्मार्ट लॉक में ऑन बॉडी डिटेक्शन फीचर मिलता है। इस फीचर के अंदर यूजर्स फोन को किसी बैग या जेब में रखने से पहले अगर एक बार पिन या पासकोड डाल देते हैं तो फिर बैग और जेब से फोन निकालने के बाद उसमें पिन नहीं डालना होगा।

    गूगल स्मार्ट लॉक में ट्रस्टड लोकेशन की सुविधा मिलती है। फोन में इस फीचर के जरिए बार-बार पिन और पासकोड डालने की जरूरत नहीं होती है। मगर इसके लिए कुछ जगहों को निर्धारित करना होगा, जैसे- घर का पत्ता और ऑफिस। इस फीचर के जरिए इन जगहों पर होने के बाद फोन में पिन नहीं दर्ज करना होगा। इसके अलावा इसमें ट्रस्टड डिवाइस की भी सुविधा मिलेगी। अगर फोन को किसी ऐसे डिवाइस के साथ कनेक्ट किया जा रहा है, जोकि भरोसेमंद है तो फिर मोबाइल में पिन डालने की जरूरत नहीं होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें