Tech Tips: स्मार्टफोन चोरी होने के बाद भी रिमूव कर सकते हैं कोई भी एप, फॉलो करें यह आसान प्रक्रिया

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Wed, 21 Aug 2024 02:07 PM IST
विज्ञापन
delete apps from smartphone remotely know the details
Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    स्मार्टफोन का इस्तेमाल जितनी तेजी से बढ़ रहा है, उतनी ही तेज रफ्तार से फोन चोरी के मामलों में इजाफा हो रहा है। काफी लोग अपने फोन का खास ध्यान रखते हैं, हालांकि, ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो फोन को लेकर लापरवाह है। अगर आप भी अपने फोन को संभालकर नहीं रखते हैं तो और आपका फोन चोरी हो जाए फिर आप क्या करेंगे। दरअसल, डिजिटल दौर में फोन के जरिए सिर्फ कॉल और मैसेज ही नहीं बल्कि पेमेंट भी होता है। ऐसे में काफी लोगों के मोबाइल फोन में बैंकिंग एप्स और पेमेंट एप्स होते हैं, जिनके जरिए ऑनलाइन लेनदेन होता है। फोन चोरी होने पर कोई भी इन एप्स का गलत इस्तेमाल कर सकता है। आगे जानिए क्या है इस परेशानी का समाधान।

    Tech Tips
    Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    स्मार्टफोन चोरी होने पर पेमेंट एप या अन्य किसी एप को रिमोट तरीके से डिवाइस से हटाया जा सकता है। इसके लिए पहला तरीका जीमेल के जरिए।

    सबसे पहले अन्य डिवाइस में अपना जीमेल अकाउंट लॉगइन करें।इसके बाद ऊपर की ओर दाई तरफ प्रोफाइल सेक्शन पर क्लिक करना है।फिर मैनेज यूर अकाउंट पर टैप करना है, इसके बाद सिक्योरिटी के विकल्प पर क्लिक करना है।इसके बाद यूर डिवाइस के विकल्प पर टैप करना है।ऐसा करने के बाद जीमेल अकाउंट किस डिवाइस में और कौन सी लोकेशन पर एक्टिव है, इसकी जानकारी मिल जाएगी।इस तरह से आप रिमोटली उस डिवाइस में एक्सेस ले पाएंगे।ऐसा करने के बाद उस डिवाइस के किसी भी एप को अनइंस्टाल कर सकते हैं।

    Tech Tips
    Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    अगर आपका फोन गुम या चोरी हो गया है तो उस डिवाइस से किसी भी एप को हटाने के लिए दूसरा तरीका है गूगल प्ले स्टोर का सहारा लेना।

    गूगल प्ले स्टोर के जरिए रिमोट तरीके से किसी भी एप को हटा सकते हैं।सबसे पहले किसी अन्य डिवाइस के जरिए गूगल प्ले स्टोर में अपना अकाउंट लॉगइन करें।इसके बाद पेज पर दिए गए प्रोफाइल सेक्शन पर क्लिक करना है।फिर सेलेक्ट मैनेज टैब पर क्लिक करना है और फिर मैनेज टैब पर क्लिक करना है।ऐसा करने के बाद ऊपर की ओर दाई तरफ एक बॉक्स की लिस्ट आ जाएगी।इसके बाद जिस एप को उस डिवाइस से अनइंस्टाल करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करें और अनइंस्टाल कर दें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें