अधिकतर लोग फोन से फोटो खींचते समय करते हैं ये गलतियां, आप भी न करें

स्मार्टफोन के इस दौर में ज्यादातर लोगों को फोटोग्राफी करने का शौक हैं। लोग अक्सर अपने मोबाइल तस्वीरें क्लिक करते हैं, लेकिन उन्हें फोटोग्राफी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों का ज्ञान नहीं होता है। इस वजह से वह गलतियां कर बैठते हैं। नतीजा यह निकलता है कि तस्वीर खराब हो जाती है। आज हम आपको फोटोग्राफी से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे, जिनको आप सुधार कर शानदार तस्वीरें क्लिक कर सकेंगे। आइए जानते हैं फोटोग्राफी की इन गलतियों के बारे में...

फ्लैश लाइट का ज्यादा इस्तेमाल
कई बार यूजर्स फोन से तस्वीरें क्लिक करते समय फ्लैश का इस्तेाल करते हैं। हालांकि, कई जगहों पर फ्लैश की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर आप पर्याप्त रोशनी में भी फ्लैश का इस्तेमाल करते है, तो इससे फोटो पूरी तरह से खराब हो जाती है। तो हमेशा ध्यान रखें कि कम रोशनी में ही फ्लैश का इस्तेमाल करें।

तस्वीर का डार्क होना
कई बार ऐसा होता है कि क्लिक की गई तस्वीरें ऑरिजनल सीन के मुकाबले काफी डार्क नजर आती हैं, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लाइट सिचुएशन के हिसाब से सही नहीं होती है। इस गलती को सुधारने के लिए आप अपने फोन में मौजूद ऑटोमैटिक मोड का इस्तेमाल कर सकते है। इसके अलावा आप नाइट मोड और एचडीआर जैसे फीचर्स का उपयोग कर शानदार तस्वीरें क्लिक कर सकेंगे।