Aadhar Card Scams: लापरवाही पड़ेगी बहुत महंगी, ऐसे चेक करें कहां-कहां हो रहा आपके आधार का इस्तेमाल

आधार कार्ड आज देश का सबसे बड़ा और सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है। इसका इस्तेमाल हमारी पहचान से लेकर सिम कार्ड लेने तक में हो रहा है। यहां तक कि बैंक अकाउंट के लिए भी आधार कार्ड का होना जरूरी है और यही कारण है कि इसका खूब गलत इस्तेमाल भी हो रहा है। ऐसे में आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि आपके आधार का इस्तेमाल कब और कहां हुआ है। इसे आप घर बैठे मोबाइल से ही चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं...

वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब भी आपके आधार का वेरिफिकेशन होता है तो उसकी एक हिस्ट्री बनती है। इस हिस्ट्री से आप पता लगा सकते हैं कि आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल कहां-कहां हुआ है। आइए इसे ऑनलाइन चेक करने का तरीका बताते हैं...

सबसे पहले आपuidaiकी वेबसाइटhttps://uidai.gov.in/पर जाएं। यहां आपको'Aadhaar Authentication History'का विकल्प दिखेगा जिसपर आपको क्लिक करना है। यह विकल्प आपको माय आधार सेक्शन में दिखेगा। इसके अलावा आपhttps://resident.uidai.gov.in/aadhaar-auth-historyइस लिंक पर क्लिक करके सीधे जा सकते हैं।
- WhatsApp: हो रहे एक बड़े फीचर की टेस्टिंग, AR के साथ बदल जाएगा इस्तेमाल का तरीका
- Threads: थ्रेड में आ रहा बड़े ही काम का फीचर, 24 घंटे में अपने आप गायब हो जाएंगे पोस्ट
- YouTube: यूट्यूब ने भारतीय यूजर्स को दिया बड़ा झटका, 58% तक महंगे किए प्रीमियम के प्लान
- Telegram Ban: क्या भारत में बैन हो गया टेलीग्राम एप, सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड