Threads: थ्रेड में आ रहा बड़े ही काम का फीचर, 24 घंटे में अपने आप गायब हो जाएंगे पोस्ट
Threads के नए अपडेट के बाद पोस्ट हुए टेंपररी पोस्ट पर किए गए कॉमेंट भी पोस्ट के साथ 24 घंटे में गायब हो जाएंगे। Threads इस नए फीचर की टेस्टिंग कुछ बीटा यूजर्स के साथ हो रही है। नए फीचर की जानकारी डेवलपर और टिप्सटर Alessandro Paluzzi ने सोशल मीडिया पर दी है।

विस्तार
मेटा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Threads के लिए एक बड़े फीचर की घोषणा की है। मेटा ने कहा है कि Threads पर एक फीचर आने वाला है जिसके बाद यूजर्स टेंपररी पोस्ट कर सकेंगे जो कि 24 घंटे बाद खुद ही गायब हो जाएंगे।
रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि Threads के नए अपडेट के बाद पोस्ट हुए टेंपररी पोस्ट पर किए गए कॉमेंट भी पोस्ट के साथ 24 घंटे में गायब हो जाएंगे। Threads इस नए फीचर की टेस्टिंग कुछ बीटा यूजर्स के साथ हो रही है। नए फीचर की जानकारी डेवलपर और टिप्सटर Alessandro Paluzzi ने सोशल मीडिया पर दी है।
बता दें कि हाल ही में Threads के यूजर्स की संख्या 175 मिलियन यानी 17.5 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। 175 मिलियन सिर्फ यूजर्स की नहीं, बल्कि एक्टिव यूजर्स की संख्या है। Threads पर करीब 50 मिलियन से अधिक टॉपिक के टैग्स लाइव हैं। इसकी जानकारी खुद मेटा ने दी है।
मेटा ने अपने ब्लॉग में कहा है कि Threads पर जितने एक्टिव यूजर्स हैं उनमें भारतीय यूजर्स की संख्या सबसे ज्यादा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन टॉपिक पर सबसे ज्यादा बातें होती हैं, पोस्ट होते हैं उनमें फिल्म, टीवी, ओटीटी और स्पोर्ट्स के टॉपिक शामिल हैं।