YouTube: यूट्यूब ने भारतीय यूजर्स को दिया बड़ा झटका, 58% तक महंगे किए प्रीमियम के प्लान
नए प्लान नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों के लिए हैं। यूट्यूब प्रीमियम के साथ यूजर को विज्ञापन फ्री एक्सपेरियंस, ऑफलाइन डाउनलोड, बैकग्राउंड प्लेबैक और एड फ्री यूट्यूब म्यूजिक का एक्सेस मिलता है।

विस्तार
YouTube Premium: Google ने भारतीय यूजर्स को बड़ा झटका देते हुए यूट्यूब प्रीमियम के प्लान महंगे कर दिए हैं। यूट्यूब प्रीमियम के प्लान अब भारतीय यूजर्स के लिए 58 फीसदी तक महंगे हुए हैं। यूट्यूब प्रीमियम के स्टूडेंट, फैमिली और निजी तीनों तरह के प्लान की कीमतों में इजाफा हुआ है। कुछ दिन पहले ही रिचार्ज प्लान के महंगे होने के बाद भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स को लगने वाला यह दूसरा झटका है।
यूट्यूब प्रीमियम प्लान की नई कीमतें

YouTube Premium के स्टूडेंट मासिक प्लान की शुरुआती कीमत अब 79 से बढ़कर 89 रुपये हो गई है जो कि करीब 12.6 फीसदी का इजाफा है। वहीं निजी प्लान की शुरुआती कीमत अब 149 रुपये हो गई है जो कि पहले 129 रुपये थी यानी इसमें 15 फीसदी का इजाफा हुआ है।
मासिक फैमिली प्लान की शुरुआती कीमत अब 299 रुपये हो गई है जो कि पहले 189 रुपये थी। नए अपडेट के बाद यूट्यूब प्रीमियम के फैमिली मासिक प्लान की कीमतों में 58 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस प्लान को 5 मेंबर इस्तेमाल कर सकते हैं।
- Telegram Ban: क्या भारत में बैन हो गया टेलीग्राम एप, सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड
- Apple Event: नौ सितंबर को होगा मेगा इवेंट, लॉन्च होंगे चार नए iPhone, जानें फीचर्स
- फिर से महंगे हो सकते हैं रिचार्ज प्लान, चल रही है बड़ी तैयारी
- Alert: आप भी हो सकते हैं कि इस कॉल के शिकार, TRAI ने दी चेतावनी, सुनें यह ऑडियो