छोटे भाई ने खत्म कर दिया मोबाइल डाटा तो बड़े भाई ने चाकू घोंप कर मार डाला

मोबाइल और इंटरनेट की लत युवाओं पर इस कदर हावी हो रही है कि इन दोनों आभासी चीजों के लिए वे अपनी वास्तविक दुनिया को बर्बाद करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। क्या आप सोच सकते हैं कि मोबाइल डाटा खत्म करने के कारण किसी की हत्या हो सकती है? यदि नहीं सोच सकते तो अब सोचिए, क्योंकि राजस्थान के जोधपुर में मोबाइल डाटा खत्म करने के कारण बड़े भाई ने सगे छोटे भाई की जिंदगी ही खत्म कर दी है।

राजस्थान के जोधपुर में दो भाईयों के बीच मोबाइल इंटरनेट को लेकर होने वाली यह खूनी संघर्ष किसी आगामी बड़े तूफान की चेतावनी से कम नहीं है। बुधवार की रात को दो भाईयों के बीच मोबाइल डाटा को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे को छत पर ले जाकर चाकू मार दिया। बाद में एमजीएच (Mahatma Gandhi Hospital) के डॉक्टर्स ने छोटे भाई को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक जोधपुर के रहने वाले राय और बड़े भाई रमन में मोबाइल डाटा को लेकर झगड़ा हुआ। छोटे भाई राय ने प्रतिदिन मिलने वाले मोबाइल इंटरनेट डाटा को खत्म कर दिया था। इसके बाद बड़े भाई रमन कोई इतना गुस्सा आया कि वह राय को छत पर ले गया और उसके सीने पर चाकू से हमला कर दिया।
- World Television Day: हर मौके को खास बना देंगे ये 4K एंड्रॉयड स्मार्ट TV
- देसी एप Chingari ने फेसबुक-स्नैपचेट को छोड़ा पीछे, डेली इंगेजमेंट टाइम पहुंचा 51 मिनट
- Secureye ने लॉन्च किया S-4GMR राउटर, एक साथ कनेक्ट कर सकेंगे 10 डिवाइस
- जल्दी ही एंड्रॉयड के टेक्स्ट मैसेज भी होंगे एंड टू एंड एंक्रिप्टेड, Google कर रहा तैयारी