World Television Day: हर मौके को खास बना देंगे ये 4K एंड्रॉयड स्मार्ट TV

21 नवंबर को हर साल पूरी दुनिया में विश्व टेलीविजन दिवस (World Television Day) मनाया जाता है। विश्व टेलीविजन दिवस की शुरुआत 1996 में संयुक्त राष्ट्र के द्वारा हुई थी। 1996 में 21 नवंबर को पहले विश्व टेलीविजन फोरम का आयोजन हुआ था और उसके बाद से हर साल 21 नवंबर को विश्व टेलीविजन दिवस मनाया जाता है। आज भी विश्व टेलीविजन दिवस है तो आइए इस मौके पर भारत में बिकने वाले कुछ शानदार 4के स्मार्ट टीवी के बारे में जानते हैं...

realme Smart TV SLED 4K 55
रियलमी के इस टीवी की 55 इंच वााले 5के टीवी में सिनमेटिक व्यू दिया गया है। यह टीवी SLED टेक्नोलॉजी से लैस है जो कि दुनिया के किसी भी टीवी में नहीं है। SLED 4K स्मार्ट टीवी में सटीक कलर्स मिलेंगे और बेहतर आई केयर मिलेगा। इस टीवी में आपको 108 फीसदी NTSC वाइज कलर और क्रोमा बूस्ट इंजन मिलेगा। इस टीवी में 24 वॉट का क्वॉड स्टेरियो स्पीकर दिया गया है जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 है टीवी की कीमत 42,999 रुपये है।

Samsung (55") RU7100 4K
सैमसंग के इस 4के स्मार्ट टीवी में भी 55 इंच की स्क्रीन है। इस टीवी कनेक्ट शेयर, डिस्प्ले मिररिंग, डबल यूएसबी पोर्ट और 20 वॉट का स्पीकर है। यह टीवी सात अलग-अलग साइज में उपलब्ध है। इसमें एचडीआर का भी सपोर्ट है। इस टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट में Bixby वॉयस का सपोर्ट है। इसमें गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। टीवी की कीमत 89,999 रुपये है।
- देसी एप Chingari ने फेसबुक-स्नैपचेट को छोड़ा पीछे, डेली इंगेजमेंट टाइम पहुंचा 51 मिनट
- Secureye ने लॉन्च किया S-4GMR राउटर, एक साथ कनेक्ट कर सकेंगे 10 डिवाइस
- जल्दी ही एंड्रॉयड के टेक्स्ट मैसेज भी होंगे एंड टू एंड एंक्रिप्टेड, Google कर रहा तैयारी
- घरेलू कंपनी यू एंड आई ने 60 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च किए दो नेकबैंड