श्याओमी सेलेब्रेशन: महज 1 रुपये में श्याओमी का स्मार्टफोन खरीदने का मौका!

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Mon, 18 Jul 2016 11:02 AM IST
Xiaomi celebrates 2 years in India with Re 1 flash deal

    चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी श्याओमी को भारत में 2 साल पूरा हो गए हैं और इसे मौके पर कंपनी ने 20 जुलाई से तीन दिवसीय कार्निवल (कॉन्टेस्ट एंड डिस्काउंट सेल ऑफर) का आयोजन करने जा रही है। यहां कंपनी विभिन्न प्रतियोगिताएं की मेजबानी करेगी और अस्थायी रूप से कुछ अपने डिवाइस पर कीमत में कटौती करेगी।

    श्याओमी सेलेब्रेशन: महज 1 रुपये में श्याओमी का स्मार्टफोन खरीदने का मौका!
    फोटो : GettyImages

    कार्निवल सेलेब्रेशन के दौरान श्याओमी फ्लैश डील में अपनी वेबसाइट पर रजिस्टर्ड यूजर को मात्र 1 रुपये में डिवाइस मुहैया कराएगी। सेल के पहले दिन 10 श्याओमी मी5 स्मार्टफोन और 100 मी पावर बैंक (20000 mAh) इस डील के तहत उपलब्ध होंगे।

    श्याओमी सेलेब्रेशन: महज 1 रुपये में श्याओमी का स्मार्टफोन खरीदने का मौका!

    इस तरह 21 जुलाई को 10 श्याओमी रेडमी नोट 3, 100 मी बैंड और 100 मी ब्लूटूथ फ्लैश डील के तहत उपलब्ध कराए जाएंगे। फ्लैश डील सेल हर दिन दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी। इस सेल में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत पड़ेगी और इसके लिए सेल की खबर को 19 जुलाई से पहले फेसबुक पर शेयर करना होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें