ट्राई की इस स्कीम से 90 फीसदी तक सस्ता हो सकता है इंटरनेट

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Thu, 14 Jul 2016 04:25 PM IST
TRAI wants to boost broadband through wi fi in public place
फोटो : Demo Pic

    टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने सार्वजनिक जगहों पर इंटरनेट प्रयोग को बढ़ाने के लिए एक कंसल्टेशन पेपर जारी किया है। इस पेपर में वाई-फाई के जरिए ब्रॉडबैंड की उपलब्धता को बढ़ाने की वकालत की गई है।

    इस पेपर में ट्राई ने कहा है कि इस तरह के सस्ते वाई-फाई ढांचे से इंटरनेट की कीमतों में 90 फीसदी तक की कमी आ सकती है जिससे इंटरनेट की दुनिया से कटे हुए लोग भी मुख्य धारा से जुड़ पाएंगे और तेज गति की इंटरनेट सुविधा भी मिलेगी।

    ट्राई के मुताबिक, 2G, 3G या 4G जैसे मोबाइल ब्रॉडबैंड नेटवर्क की तुलना में वाईफाई इंफ्रास्ट्रक्चर सेटअप करने के लिए इंटरनेट सेवाप्रदाताओं को प्रति एमबी 2 पैसे से भी कम हो सकता है।

    टेलिकाम कंपनियां भी लॉन्च करेंगी वाई-फाई हॉटस्पॉट

    ट्राई की इस स्कीम से 90 फीसदी तक सस्ता हो सकता है इंटरनेट

    ट्राई की ओर से यह पेपर ऐसे वक्त में जारी किया गया है जब भारती एयरटेल, वोडाफोन इंडिया और रिलायंस जिओ इंफोकॉम ज्यादा भुगतान की क्षमता रखने वाले डेटा कस्टमर्स के लिए वाईफाई नेटवर्क स्थापित करने पर जोर दे रहे हैं।

    रिलायंस जिओ ने कलकत्ता के विभिन्न हिस्सों और मेट्रो रेल स्टेशनों में यह सुविधा देने का प्रस्ताव रखा है। डेटा ट्रैफिक कम करने के लिए एयरटेल और वोडाफोन ने वाईफाई हॉटस्पॉट ऐप लॉन्च‍ किए हैं।

    डेटा ट्रैफिक से लोड और मोबाइल नेटवर्क पर दबाव कम करने के लिए भारती एयरटेल और वोडाफोन वाई-फाई हॉटस्पॉट लॉन्च कर चुके हैं जबकि जियो भी अगस्त में अपने संभावित लॉन्च के बाद ऐसा ही करनेवाला है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें