31 दिसंबर के बाद इन स्मार्टफोन पर नहीं चलेगा व्हॉट्सऐप
विज्ञापन

फेसबुक के स्वामित्व वाली व्हॉट्सऐप एप्लिकेशन ने आखिर अपनी सर्विस कुछ स्मार्टफोन पर बंद करने की घोषणा कर दी है। 31 दिसंबर, 2016 के बाद सिंबियन स्मार्टफोन यूजर्स व्हॉट्सऐप का इस्तेमान नहीं कर पाएंगे। व्हॉट्सऐप ने ऐसे सभी यूजर्स को सूचित करना शूरू कर दिया है कि यह ऐप 31 दिसंबर के बाद इस प्लेटफॉर्म पर काम करना बंद कर देगा।

फरवरी में व्हॉट्सऐप ने घोषणा की थी कि वह अब नोकिया एस40, नोकिया सिंबियन एस60, एंड्रॉयड 2.1 और 2.2, ब्लैकबेरी डिवाइस के साथ विंडोज फोन 7 ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सपोर्ट मुहैया नहीं कराएगी।

सपोर्ट खत्म करने के कारण का हवाला देते हुए, व्हॉट्सऐप ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में कहा "ये फोन (प्लेटफॉर्म) भविष्य में व्हॉट्सऐप के नए फीचर्स सपोर्ट करने में सक्षम नहीं हैं।"
विज्ञापन